चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

(चंबा: जितेन्द्र खन्ना)

ट्रैक्टर मैकेनिकल की किराए कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, सुबह जब कमरे का दरवाजा ना खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना,जब दरवाजा खुला तो सुनील कुमार पुत्र हंस राज निवासी गांव व डाकघर सदवां तहसील नूरपुर व जिला कांगड़ा मृत अवस्था में पाया गया 

मिली जानकारी के अनुसार सदवां निवासी सुनील कुमार चंबा के सुल्तानपुर में मैकेनिक का काम करता था। शुक्रवार जब सुबह कमरे का दरवाजा ना खुला तो मकान मालिक और आसपास के लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सुनील कुमार के मुंह से झाग निकल रहा था।पुलिस ने उसे मेडिकल काॅलेज चम्बा पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल काॅलेज चम्बा के एमएस डाॅ. जालम ने बताया कि मेडिकल काॅलेज लाने से पहले ही सुनील की मौत हो गई थी। आरंभिक जानकारी के मुताबिक किसी जहरीली वस्तु का सेवन करने से व्यक्ति की मौत हुई है।  

तो वहीं सुल्तानपुर के एएसआई उत्तम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर लोगों व परिजनों के बयान दर्ज किए। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग