मीडिया की आज़ादी व लोकतंत्र का गला घोट रही सुक्खू सरकार: विश्व चक्षु

 मीडिया की आज़ादी व लोकतंत्र का गला घोट रही सुक्खू सरकार: विश्व चक्षु


कहा मीडिया की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के लिए घातक

धर्मशाला

गगरेट में कब्रिस्तान के विरोध में खबरें लिखने वाले पत्रकार अविनाश विद्रोही के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार हिन्दू विरोधी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी भूमि को बचाने के लिए अपने क्षेत्र की आवाज को उठाता है ताकि उस जमीन पर कब्रिस्तान न बने तो सरकार पुलिस से पत्रकार पर एफआईआर करवा देती है। ये इस सरकार की मानसकिता है। इस सरकार में सबसे ज्यादा पत्रकारों पर मामले दर्ज़ किए हैं ताकि पत्रकार सच न लिख पाए, इस पर दबाब बनाया जा रहा है। इस सरकार को बार बार अदालत में डांट पड़ रही है, लेकिन बावजूद उसके सरकार सुधर नहीं रही है और ऐसा माहौल बना रही है कि हर आवाज़ को दबा दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ कर दिया है कि सच्चाई उजागर करने वालों की आवाज़ दबाने में वे संकोच नहीं करते। यह मीडिया की आज़ादी तथा लोकतंत्र कीआवाज़ दबाने की साज़िश है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश सरकार द्वारा बिना वजह पत्रकारों पर मामले दर्ज़ कर उन्हें डराने का काम किया है। सुक्खू नहीं चाहते सच्चाईयां जनता के सामने उजागर हों। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आते ही सभी पत्रकारों पर दर्ज़ किए गए मामले निरस्त किए जाएंगे ताकि पत्रकार जनता की आवाज़ को पूरे ज़ोर-शोर से उठा सके और संविधान के तहत दी गई शक्तियों को बेरोकटोक इस्तेमाल कर सके। विश्व चक्षु ने कहा कि पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज करना कमज़ोर और हताश सरकार की निशानी है। गगरेट में कब्रिस्तान की हित में प्रदेश सरकार पत्रकारों पर मामले दर्ज़ कर रही है। उन्होंने कहा सुक्खू सरकार विरोध की भावना से काम कर रही है, जिसका खामियाजा हर वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सत्ता का तखता तख़्ता पलटना चाहती है ताकि जन विरोधी कांग्रेस सरकार से छुटकारा मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल