उप मुख्यमंत्री ने नगनोली में गौ अभयारण्य का किया शिलान्यास

 उप मुख्यमंत्री ने नगनोली में गौ अभयारण्य का किया शिलान्यास


ऊना उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को नगनोली में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौ अभयारण्य का शिलान्यास किया। यह गौ अभयारण्य 397 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। इसके पूर्ण निर्माण के बाद इसमें 500 गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी जिसमें 6 शेड बनाए जाएंगे, जिनमें से 5 शेड गौवंश के लिए तथा एक शेड चारे के लिए होगा। इसके साथ ही इसमें फार्मासिस्ट रेजिडेंस के निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे अभयारण्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को धरातल पर उतारने के लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस गौ अभ्यरण में आवारा पशुओं को लाकर रखा जाएगा, जबकि दूध देने वाले पशुओं की अलग से व्यवस्था की जाएगी, जिससे आमदनी के साधन भी उत्पन्न हो सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि बालीवाल, नगनोली, पूबोवाल और हरोली के लिए 7-7 करोड़ रुपये की लागत से कुल 28 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाएं तैयार की गई हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पंचायत का विकास उसके प्रधान की प्रतिबद्धता पर निर्भर करता है। नगनोली ग्राम पंचायत में 15.37 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।

इसके साथ ही खड्ड कॉलेज में एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम भी बनाया जा रहा है, जिसमें 68 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है, जिससे खिलाड़ी शाम या रात के समय भी बिना किसी परेशानी के अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें। यह लाइटिंग सिस्टम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा और खिलाड़ियों को उपयुक्त रोशनी उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर नगनोली ग्राम पंचायत के प्रधान महताब ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।

पशुपालन विभाग के उप निदेशक विनय शर्मा ने भी उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्किया तथा गौ अभ्यरण की विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, श्विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम, उप प्रधान नंदलाल, पूर्व प्रधान पूनम दत्ता, एससी सेल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत