विद्यार्थियों ने उप-प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में स्थानीय डाकघर का किया शैक्षिक भ्रमण

विद्यार्थियों ने उप-प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में स्थानीय डाकघर का किया शैक्षिक भ्रमण


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटोली फकोरियाँ के विद्यार्थियों ने उप-प्रधानाचार्य सुनील कुमार एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में स्थानीय डाकघर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को डाकघर की विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

इस अवसर पर राज कुमार, निरीक्षक डाकघर (IP), ज्वाली उपमंडल ने विद्यार्थियों को POSB (पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक), फिलेटली (डाक टिकट संग्रहण) तथा “दीन दयाल स्पर्श योजना” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि ये योजनाएँ न केवल बचत की आदत डालती हैं, बल्कि शैक्षिक और रचनात्मक विकास में भी सहायक हैं।

विद्यालय परिवार ने डाक विभाग का आभार प्रकट किया और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की आशा व्यक्त की

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: