निशुल्क ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से खिलवाड़, अस्पताल के बाहर दिनभर हंगामा

 निशुल्क ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से खिलवाड़, अस्पताल के बाहर दिनभर हंगामा

10 मरीजों के ऑपरेशन की बात कहकर दर्जनों को लौटाया, मरीजों ने प्रबंधन पर लगाए गुमराह करने के आरोप



सवेरा न्यूज/अजय सूर्या नेरचौक। निशुल्क ऑपरेशन की उम्मीद लेकर बगला स्थित भानु अस्पताल पहुंचे दर्जनों मरीजों को शुक्रवार को बिना उपचार के ही घर लौटना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे अस्पताल पहुंचे मरीजों की पर्चियां बनाने के बाद उन्हें घंटों इंतजार करवाया गया। दोपहर बाद अस्पताल प्रबंधन ने केवल 10 मरीजों के ऑपरेशन की क्षमता होने की बात कही, जिससे नाराज मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल के बाहर दिनभर हंगामा किया।


गौरतलब है कि 25 नवंबर को लेदा में अस्पताल की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया था, जिसमें विधायक इंद्र सिंह गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क इलाज और ऑपरेशन का आश्वासन देकर 27 नवंबर को अस्पताल बुलाया गया था।


पीड़ितों ने आरोप लगाया कि यदि अस्पताल में ऑपरेशन की सीमित व्यवस्था थी तो दर्जनों मरीजों को बुलाकर परेशान क्यों किया गया? दूर-दराज से आए लोगों का किराया और पूरा दिन बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच करवाने और लौटाए गए सभी मरीजों के ऑपरेशन की जल्द व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल