उपायुक्त किन्नौर ने जिला प्रशासन द्वारा सर्दी के मौसम के लिए की जा रही तैयारियों पर की बैठक

 उपायुक्त किन्नौर ने जिला प्रशासन द्वारा सर्दी के मौसम के लिए की जा रही तैयारियों पर की बैठक*

Reckong Peo
उपायुक्त किन्नौर सुश्री सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज यहां एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सभागार में सर्दी के मौसम को लेकर तैयारियां के संदर्भ में बैठक की अध्यक्षता की।



उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर में बर्फबारी के मौसम में तैयारियों को लेकर सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग 05 के संवेदनशील स्थानों जैसे निगुलसरी , नाथपा व मलिंग नाला पर पर्याप्त मशीनरी व लेबर उपलब्ध करवाने को कहा ताकि तत्काल प्रभाव से सड़क बहाली का कार्य आरंभ किया जा सके और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जेएसडब्ल्यू विद्युत परियोजना, पटेल इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों से बर्फबारी के मौसम में मशीनरी उपलब्ध करवाने का आहवान किया तथा सड़क बहाली के कार्यों में विभिन्न विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि राहत कार्यों में कोई अति व्यापी उत्पन्न न हो।
उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ व जिला के सीमावर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त जीवन रक्षक दवाइयां के स्टॉक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि आपातकालीन स्थिति में स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत उत्पन्न ना हो।
इसके अतिरिक्त, सुश्री सोनाक्षी सिंह तोमर ने पशुपालन, कृषि एवं उद्यान विभागों को पर्याप्त कीटनाशक एवं दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।

उपायुक्त किन्नौर ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को सर्दी के मौसम के लिए खाद्यान्नों का पर्याप्त
भंडारण, पेट्रोल,डीजल,
केरोसीन एवं एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बर्फबारी के दौरान हर आपात स्थिति से निपटा जा सके।
सुश्री सोनाक्षी तोमर ने भारतीय सेना, जिला प्रशासन, पुलिस एवं होमगार्ड को आपात स्थिति में बेहतर समन्वय एवं संचार तंत्र स्थापित करने का आह्वान किया ताकि किसी भी आपात स्थिति में सुनियोजित ढंग से कार्य किया जा सके। उन्होंने जिला पुलिस एवं होमगार्ड के त्वरित प्रतिक्रिया दल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने जल शक्ति विभाग को बर्फबारी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए तथा विद्युत विभाग को लाइने दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को सर्दी के मौसम में राहत मिल सके।
सहायक आयुक्त श्री विपिन कुमार ठाकुर ने बैठक का संचालन किया तथा जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम के बारे में उपायुक्त किन्नौर को जानकारी प्रदान की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक किन्नौर श्री सुशील कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, एसडीएम निचार नेहा नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ अजय नेगी, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ शमशेर सिंह डेहरु, जिला कृषि अधिकारी परमजीत नेगी, जल शक्ति विभाग कल्पा मंडल के अधिशाषी अभियंता मनोज नेगी, प्रथम वाहिनी होमगार्ड किन्नौर के आदेशक श्री सुरेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग