परगना में 22 नवंबर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा, 21 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
परगना में 22 नवंबर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा, 21 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कथाव्यास संत अमृतलता दास जी महाराज करेंगी श्रीराम कथा की अमृतवर्षा, 30 नवंबर को होगा कथा का विश्राम
जसूर, नूरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खन्नी झिकली के गांव परगना स्थित श्रीरामलीला मैदान में 22 से 30 नवंबर तक नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व 21 नवंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो पंचायत के विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, उपप्रधान विजय ठाकुर, जगमोहन सिंह, केवल सिंह, कुलदीप सिंह और राज सिंह ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा में वैष्णव विरक्त मंडल की श्री महंत परमपूज्य 1008 संत अमृतलता दास जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगी।
उन्होंने बताया कि 22 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कथा का आयोजन होगा। 30 नवंबर को कथा का विधिवत विश्राम होगा।
पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों से आग्रह किया है कि इस पावन धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करें और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें