बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने बिहाली पहुंचे उपायुक्त

 बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने बिहाली पहुंचे उपायुक्त

 
उपहार व मिठाइयां बांटकर दी शुभकामनाएं


दीपावली के पावन अवसर पर उपायुक्त कुल्लू डॉ अमित कुमार शर्मा ने बिहाली स्थित बाल आश्रम कलेहली में वहाँ रह रहे बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर उनके साथ पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान में रह रहे बच्चों को दिवाली के उपहार, पटाखे एवं मिठाइयां वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
उपायुक्त ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संस्थान में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लेकर भविष्य में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर बच्चों के साथ खुशियां बांटने का अवसर मिला। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही त्योहार की वास्तविक खुशी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों का कल्याण प्रमुख है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भी अपनी क्षमता के अनुसार इस दिशा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान