संदेश

कांगडा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्यवाही से दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

चित्र
  पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्यवाही से दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार  नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई को मध्य नजर रखते हुए दो उद्घोषित अपराधी सरवन अली पुत्र रुस्तम अली निवासी गांव जुगियाल तहसील धारकलां, जिला पठानकोट (पंजाब)आयु 34 वर्ष को पीओ सेल टीम द्वारा नाभा (ज़ीरकपुर) पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञाप्ति में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए वताया कि गिरफ्तार उक्त अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 343/2020 दिनांक 21.11.2020. अधीन धारा 451, 323, 504, 506 भा०द०सं०. पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज था और वह न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्त को पुलिस थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया गया है। इसी मामले मे एक अन्य कार्रवाई में उद्घोषित अपराधी करण महाजन पुत्र सुरेश कुमार, निवासी दौरंगाला जिला गुरदासपुर (पंजाब) को गांव दौरंगाला से पीओ सेल टीम द्वारा गिरफ्तार किया...

19 जून 2025 को कंडवाल में पकड़े गए तीन चरस तस्करों के एक अन्य साथी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नांगला पलियाँ से किया गिरफ्तार

चित्र
  19 जून 2025 को कंडवाल में पकड़े गए तीन चरस तस्करों के एक अन्य साथी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नांगला पलियाँ से किया गिरफ्तार  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / आपको बता दें गत 19 जून 2025 को पुलिस ने इंदोरा के सीमावर्ती क्षेत्र कंडबाल में पठानकोट के तीन चरस तस्करों को 538 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था. जिस पर कार्रवाही को आगे बढ़ाते हुए उनके एक अन्य साथी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इसी बिषय पर पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने उक्त तीनो चरस तस्करों के एक अन्य साथी को उत्तर प्रदेश के गाँव नांगला पलियाँ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान छोटे खां पुत्र इस्मालूदीननिबासी नांगला पलियाँ, डाकघर व जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.

अवैध खनन के मुद्दे पर बोले पर्यावरण प्रेमी,

चित्र
  अवैध खनन के मुद्दे पर बोले पर्यावरण प्रेमी, माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष लाया जाएगा मुद्दा  फतेहपुर :  वलजीत ठाकुर / आपको बता दें पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा ने मंगलवार दोपहर बाद दो बजे पल्ली में मिडिया से रूबरू हुए कहा कि बिधानसभा जवाली, फतेहपुर, इंदोरा व नूरपुर के क्षेत्रों में हो रहे अबैध खनन के मुद्दे को जल्द माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष लाया जा रहा है. जिसकी उनके द्वारा तैयारी कर ली गईं है. बताया अबैध खनन के मुद्दे पर रेलबे मंत्रालय, भू जल मंत्रालय, सहित अन्य कुछ और मंत्रालयों को भी पार्टी बनाया गया है. कहा किसी भी बीमारी को खत्म करना हो तो उसकी जड़ तक जाना पड़ता है. इसी लिए अगर अबैध खनन को बंद करबना है तो उससे सबंधित सभी मंत्रालयों को भी साथ लेना पड़ता है. तभी अबैध खनन के मसले को सदा के लिए हल किया जा सकता है. बताया पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने बाले किसी भी घटनाक्रम पर वह खुद आगे आते हुए लोगों से भी आगे आने की अपील करते हैं.

एडीसी ने दिए एससी-एसटी से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटाने के निर्देश

चित्र
  एडीसी ने दिए एससी-एसटी से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटाने के निर्देश   धर्मशाला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं नियम 1995 के अन्तर्गत जिला कांगड़ा में गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत न्यायालय एवं पुलिस से संबंधित लंबित व रद्द मामलों के बारे में समीक्षा की गई तथा अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी न्याय न मिलने के समान है। इसलिए संबंधित मामलों की तफ्तीश कर उनका समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी साहिल मांडला, पुलिस अधिकारी, जिला न्यायवादी अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे ।

वन विभाग की नाका को तोड़ भागा कार चालक, टीम ने रैहन में दबोचा।

चित्र
  वन विभाग की नाका को तोड़ भागा कार चालक, टीम ने रैहन में दबोचा। फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / उपमंडल जवाली के अधीन सोमवार देर रात्रि वन विभाग द्वारा समलाना में की गई नाकाबन्दी के दौरान एक गाड़ी नाका तोड़कर भाग निकली जिसे विभागीय टीम ने रैहन के समीप काबू कर लिया। सेंट्रो गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें खैर के छिलके पाए गए जिससे लग रहा था कि गाड़ी में खैर को बेचकर कहीं से आए हैं। सेंट्रो कार ने रैहन में तीन-चार अन्य वाहनों को टक्कर मारकर उनका काफी नुकसान किया है। वन विभाग ने कार चालक अमित कुमार निवासी ढसोली को पकड़कर उसको मुचलके पर छोड़ दिया है तथा कार को अपने कब्जे में ले लिया है।       आरओ जवाली आशीष कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम ने समलाना में नाकाबन्दी की हुई थी कि एक सेंट्रो कार को रुकने का इशारा किया तो वह वहां से भाग निकला। पीछा करते हुए कार को चालक सहित रैहन में दबोच लिया गया। वन विभाग ने अमित कुमार निवासी ढसोली को पकड़कर मामला दर्ज कर मुचलके पर छोड़ दिया है तथा कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार की नंबर प्लेट पर जो नंबर लिखा है वो किसी अन्य गाड़...

कृषि वि.वि. पालमपुर ने सिद्धपुर-घाड़ में आयोजित किया पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर

चित्र
  कृषि वि.वि. पालमपुर ने सिद्धपुर-घाड़ में आयोजित किया पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर पालमपुर : केवल कृष्ण / चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर (कृषि वि.वि. पालमपुर) के पशु चिकित्सा विकृति विज्ञान विभाग द्वारा “अनुसूचित जाति समुदाय में पशुधन एवं अश्व आबादी के वैज्ञानिक हस्तक्षेप द्वारा संवर्धन” विषय पर आधारित एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सिद्धपुर -घाड़ (पशु चिकित्सालय भरमाड़ के अंतर्गत) किया गया। यह परियोजना राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र द्वारा प्रायोजित है। शिविर का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. असरानी एवं परियोजना प्रमुख अन्वेषक डॉ. राकेश कुमार द्वारा किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धतियों से पशुधन, विशेषकर अश्व एवं दुग्ध पशुओं के पालन, स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधन के बारे में जागरूक करना रहा। इस अवसर पर चयनित प्रगतिशील पशुपालकों को आवश्यक दवाइयाँ, कृमिनाशक दवाएं तथा पोषण सामग्री निःशुल्क वितरित की गई। साथ ही रोगों की पहचान, रोकथाम एवं उपचार से जुड़ा व्यवहारिक प...

बनाल में जम्मू के कांबड़ियों का हुआ स्वागत,

चित्र
  बनाल में जम्मू के कांबड़ियों का हुआ स्वागत, जूस पिलाकर किया रवाना फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / आपको बता दें जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर पड़ते बस ठहराब बनाल पर रविवार सुबह करीब साढे सात बजे हरिद्वार से निकले जम्मू के कांबड़ियों का स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया. जिन्हे जहां पर जूस पिलाकर रवाना किया गया. ज्ञात रहे जम्मू के उक्त युवा कांबड़िये रजत व लबली सुंदरम हरिद्वार से कांबड़ लेकर जिला चंबा के भरमौर स्थित चौरासी मंदिर के लिए पैदल हि चले हुए हैं. जिनका क्षेत्र में जगह -जगह स्वागत किया जा रहा है. वहीं रात्रि ठहराव श्री नृसिंह मंदिर ठाकरां फतेहपुर में करने उपरान्त सुबह स्थानीय शिव भक्तो के नेतृत्व में अगले गंतव्य के लिए रवाना हुए. इस मौक़े पर जहां उक्त युवा कांबडियों ने युवाओं मो संदेश दिया कि जीवन में जो भी अच्छा है वह सब करें लेकिन भगबान की सेवा में भी थोड़ा समय निकाले ताकि हमारा धर्म भी सुरक्षित रहे. इस मौक़े पर युवा कांबड़ियों के साथ ही स्थानीय शिव भक्त संदीप पठानिया ममता पठानिया सन्नी राजपूत, संजीव शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे.

वन विभाग की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्यवाही ठेकेदार के घर के पास खैर के सैकड़ों मोछे जब्त

चित्र
  वन विभाग की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्यवाही ठेकेदार के घर के पास खैर के सैकड़ों मोछे जब्त शाहपुर : जनक पटियाल / वन विभाग ज्वालामुखी की टीम ने सपडी़ भाटी में गुप्त सूचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुए खैर के पेड़ों के सैकड़ों मोछे बरामद किए हैं। बरामद किए मोछों की कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपए आंकी जा रही है।कार्यवाही में ठेकेदार के पास खैर कटान की कोई अनुमति नहीं पाई गई जिसके चलते वन विभाग ने तुरंत मोछे कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी हैl यह कार्रवाई आरओ ज्वालामुखी ईशानी ने नेतृत्व में वनरक्षक रिक्की शर्मा ,दीपाक कुमार, विनोद कुमार द्वारा अमल में लाई गई । बताया जा रहा है की ठेकेदार बेखौफ होकर अपने घर के नजदीक ही खैर के मोचों की छंटनी कर रहा था।वन विभागों को इस संबंध गुप्त सूचना मिली थी,जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर खैर के मौछों को कब्जे में लियाl ठेकेदार का दावा है कि उसने यह पेड़ मलकीयत भूमि से काटे हैं, लेकिन विभाग अब इस दावे की भी जांच कर रहा है।वन विभाग ने नजदीकी जंगलों में भी दबिश देना शुरू कर दिया है और खैर कटान से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ।आरओ ईशानी ...

खटियाड़ में पकड़े गए चिट्टा तस्करों की एक साथी चढ़ी पुलिस के हत्थे,

चित्र
  खटियाड़ में पकड़े गए चिट्टा तस्करों की एक साथी चढ़ी पुलिस के हत्थे, की गईं गिरफ्तार फतेहपुर : वलजीत ठाकुर / आपको बता दें घर 23 जुलाई को फतेहपुर के खटियाड़ में मिंता निबासी दो युवा चिट्टा तस्कर पुलिस के हाथ लगे थे. जिनसे जब पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गईं तो उन्होने एक महिला साथी का नाम पुलिस को बताया जिस पर पुलिस ने उनकी महिला साथी को उसी के घर के गिरफ्तार कर लिया है इसी बिषय पर पुलिस द्वारा जारी प्रेसरिलीज के माध्यम से शुक्रवार करीब साढे ग्यारह बजे मिली जानकारी अनुसार पकड़ी गईं महिला की पहचान परमजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह गाँव हमीरा,डाकघर सुभानपुर जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है. बताया पुलिस ने बढ़े हि सुनियोजित ढंग से उक्त महिला को उसके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

सूद सभा पालमपुर ने तीसरी बार किया पौधारोपण ।

चित्र
  सूद सभा पालमपुर ने तीसरी बार किया पौधारोपण । कृषि विश्वविद्यालय परिसर में जाकर आज पर्यावरण संरक्षण में निभाई सक्रिय भूमिका, कुलपति ने जताया आभार पालमपुर : केवल कृष्ण / सूद सभा पालमपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार तीसरी बार पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस बार पौधारोपण का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर परिसर में किया गया, जहां करीब 25 देवदार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन शर्मा, कार्यकारी डीन डॉ. अजय सूद, वित्त नियंत्रक नीरज सूद, डॉ. सोनिया सूद, डॉ. दीपिका सूद, संपदा अधिकारी बी.एस. जस्सल, अधिशासी अभियंता विपन नाग, सहायक अभियंता अरुण व्यास, शमिन्दर शर्मा, प्रताप ठाकुर, अरुण शर्मा, राजीव सूद, गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव शर्मा, विजय ठाकुर, सतीश सैम सहित कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। सूद सभा की ओर से अनुज सूद, डॉ. अशोक सूद, संजय सूद, कुंदन सूद, मनोज सूद और सुमित सूद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मानसून सत्र में सूद सभा द्वारा यह तीसरा पौधारोपण कार्यक्रम था। इससे पूर्व सभा ने होटल ट...

नगरोटा सूरियां से प्रधान गुरदेव भारती को प्रदेश उपप्रधान की कमान

चित्र
नगरोटा सूरियां से प्रधान गुरदेव भारती को प्रदेश उपप्रधान की कमान नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड नगरोटा सूरिया की मासिक बैठक शुक्रवार को खण्ड प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में विश्रामगृह नगरोटा सूरियां में हुई। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश ठाकुर को प्रदेश प्रधान व ब्लॉक नगरोटा सूरियां प्रधान गुरदेव भारती को प्रदेश उपप्रधान बनाने पर बधाई दी। बैठक में पेंशनरों ने प्रस्ताव पारित कर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कमान संभालने पर सुरेश ठाकुर को बधाई दी और कहा कि उनका प्रदेश प्रधान बनने से पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन और सरकार के साथ एसोसिएशन में समन्वय को और मजबूती मिलेगी। बैठक में गुरदेव भारती ने सरकार से अनुरोध किया कि पेंशनरों के शेष एरियर का एक मुश्त भुगतान किया जाए व महंगाई भत्ते व अन्य देनदारियों का भी शीघ्र भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के देय भत्तों व जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों 50 प्रतिशत व 30 प्रतिशत देय भत्तों का भी शीघ्र एकमुश्त भुगतान किया ...

कांता बीएड कॉलेज के चेयरमैन ब समाजसेवी कुलतार सिंह गोल्डी की हृदयगति रुकने से मौत।

चित्र
  कांता बीएड कॉलेज के चेयरमैन ब समाजसेवी कुलतार सिंह गोल्डी की हृदयगति रुकने से मौत।  ज्वाली : दीपक शर्मा / कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाड़ा के चेयरमैन एवं समाजसेवी कुलतार सिंह गोल्डी का शुक्रवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया जिसमें पूरे जवाली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कुलतार सिंह गोल्डी के अंतिम दर्शन एवं पुष्प श्रद्धांजलि के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,भाजपा नेता संजय गुलेरिया, फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ,मंडलाध्यक्ष डॉ राजिंदर सिंह, कांग्रेसी नेता मनमोहन सिंह कुलतार सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है मृतक कुलतार सिंह गोल्डी का अंतिम संस्कार चलवाड़ा में ना होकर वाराणसी काशी में किया जाएगा।

विकास खंड नगरोटा सुरियाँ का दो स्थानों से संचालन मज़ाक का विषय बना इस पर सरकार की हो रही किरकरी

चित्र
  विकास खंड नगरोटा सुरियाँ का दो स्थानों से संचालन मज़ाक का विषय बना इस पर सरकार की हो रही किरकरी नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / पंचायत समिति कार्यालय नगरोटा सुरियाँ से तथा कार्यकारी अधिकारी कम BDO कार्यालय हो रहा ज्वाली से संचालित विकास खंड नगरोटा सुरियाँ दो भागों में बँटने के वाद आज पंचायत समिति नगरोटा सुरियाँ की अध्यक्ष पूजा देवी तथा उपाध्यक्ष धीरज अत्तरी ने आज नगरोटा सुरियाँ स्थित अपने कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों तथा जन प्रतिनिधिओं के साथ बैठक की तथा सरकार से जबाब माँगा कि जिस तरह से जबरदस्ती माननीय अदालत के स्टे के उपरान्त आनन फ़ानन में विकास खंड नगरोटा सुरियाँ से आधा सामान जवाली में शिफ्ट किया गया, जबकि आधा सामान अभी भी नगरोटा सुरियाँ में ही सुरक्षित पड़ा है तथा साथ ही पंचायत समिति का कार्यालत भी अभी तक नगरोटा सुरियाँ मे चल रहा है और पंचायत समिति का कार्यकारी अधिकारी कम BDO जवाली में अपना डेरा जमाये बैठे है, यह इस क्षेत्र की जनता के साथ बहुत बड़ा छल है तथा विकास खंड का दो स्थानों से संचालन मज़ाक का विषय बना हुआ है, इस पर सरकार की बहुत किरकरी हो रही है, ब...

तेंदुए ने घर में घुसकर किया बछड़े पर हमला, गांव में दहशत का माहौल

चित्र
  तेंदुए ने घर में घुसकर किया बछड़े पर हमला, गांव में दहशत का माहौल ज्वाली : रतिक्ष कुमार ज्वाली / उपमंडल जवाली के अंतर्गत पंचायत लुधियाड़ के वार्ड नंबर-6 निवासी नरेंद्र कुमार के घर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बुधवार रात करीब 12:30 बजे एक तेंदुआ अचानक घर में घुस गया और वहां बंधे गाय के बछड़े पर हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ जंगल की ओर से गांव में दाखिल हुआ और सीधे नरेंद्र कुमार के घर में घुस गया, जहां एक बछड़ा बंधा हुआ था। तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घरवालों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था घायल गाय के बछड़े का इलाज स्थानीय पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सुबह होते ही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए की मौजूदगी की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने वन विभाग जवाली ...

विधुत पेंशनर्ज फोरम के जवाइंट फ्रंट ने फतेहपुर में बैठक दौरान बोर्ड प्रबंधन को दी चेतावनी तुगलकी फरमान बापिस लो अन्यथा होगा आंदोलन

चित्र
  विधुत पेंशनर्ज फोरम के जवाइंट फ्रंट ने फतेहपुर में बैठक दौरान बोर्ड प्रबंधन को दी चेतावनी तुगलकी फरमान बापिस लो अन्यथा होगा आंदोलन  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /  बिधुत पेंशनर्ज फोरम के जवाइंट फ्रंट ने फतेहपुर के एक निजी पैलेस में राज्य सचिव अश्वनी ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक कर बोर्ड प्रबंधन को चेतावनी दी है कि हाल ही में निकाले गए तुगलकी फरमान को बापिस लिया जाए अन्यथा आंदोलन होगा. बैठक दौरान मिडिया से रूबरू होते हुए जवाइंट फ्रंट के प्रदेश उपाध्यक्ष पबन मोहल ने कहा हाल ही में बोर्ड प्रबंधन ने कार्यलय पत्र निकाल बिभागीय कार्यलय परिसर में बैठक व रोष प्रदर्शन न करने के तुगलकी फरमान जारी किये हैं. जिससे पूरा जवाइंट फ्रंट खफा है व बोर्ड प्रबंधन को चेतावनी देने के साथ ही अपील भी करता है कि उक्त फरमान को बापिस लिया जाए अन्यथा आंदोलन होगा.. साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी अपील की है कि तुरंत जवाइंट फ्रंट को वार्ता के लिए बुलाया जाए ताकि जवाइंट फ्रंट की समस्याएँ व मांगे सरकार के टेबल पर रखी जा सके.. वहीं बिधुत बिभाग में बतौर आउटसोर्स ड्य...

शाह ने एक आग्रह पर बीस दिन के अंदर ही आपदा से हुए नुकसान के आंकलन के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम भेजी : नड्डा

चित्र
  शाह ने एक आग्रह पर बीस दिन के अंदर ही आपदा से हुए नुकसान के आंकलन के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम भेजी : नड्डा • आपदा प्रभावितों के पुनर्वास एवं प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में ज़्यादा से ज़्यादा सहयोग करने का आग्रह • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपदाओं के समय बिना किसी भेदभाव के राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है • भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश को 2006.40 करोड़ रुपये के परिव्यय को पहले ही मंजूरी दे दी है • 7 जुलाई, 2025 को 451.44 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी  • हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति व तीव्रता के दृष्टिगत बहु क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के गठन का निर्देश शिमला, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल हिमाचल में आपदा के विषय को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिला। इस प्रतिनिधि मण्डल में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्...

काँगड़ा जिला में में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

चित्र
  काँगड़ा जिला में में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन धर्मशाला  जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि काँगड़ा जिला में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें 25 जुलाई, 2025 तक गणना प्रपत्र जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान निर्वाचक https://voters.eci.gov.in अथवा ECINET App के माध्यम से ऑनलाइन गणना प्रपत्र स्वयं भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व-भरे हुए प्रपत्र डाउनलोड कर, हस्ताक्षरित प्रति को व्हाट्सएप, ईमेल या अन्य माध्यम से सम्बंधित बीएलओ को भेज सकते हैं अथवा परिवार के सदस्य के माध्यम से बीएलओ को प्रेषित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रारूप निर्वाचक नामावली 01 अगस्त, 2025 को प्रकाशित की जाएगी तथा दावे एवं आपत्तियों की अवधि 01 अगस्त से 01 सितम्बर, 2025 तक निर्धारित की गई है। निर्वाचक को गणना प्रपत्र के साथ निर्धारित 11 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। ज...

दिव्यांग खेम चंद को राहत,एसडीएम बल्ह और समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी ने दिखाई इंसानियत

चित्र
  दिव्यांग खेम चंद को राहत,एसडीएम बल्ह और समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी ने दिखाई इंसानियत उपमंडल बल्ह के अंतर्गत आने वाले गांव गलमा में बुधवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बल्ह स्मृतिका नेगी स्वयं खेम चंद पुत्र बंगाली के घर पहुंचे और उन्हें राशन, कंबल तथा अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। खेम चंद जी 100 प्रतिशत शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। एसडीएम बल्ह द्वारा की गई इस मानवीय पहल के साथ-साथ समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी जी ने भी आगे आकर खेम चंद जी की सहायता की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 25,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की, जिससे खेम चंद के परिवार को बड़ी राहत मिली। यह मदद न केवल आवश्यक सामग्री तक सीमित रही, बल्कि इसमें आत्मसम्मान और सामाजिक सहयोग की भावना भी झलकती है। खेम चंद और उनके परिजन इस सहायता से भावुक हो उठे और उन्होंने एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी तथा सर्वजीत सिंह बॉबी का आभार प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने भी इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और इसे प्रशासन तथा समाज के बीच म...

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा रैहन के शाखा प्रबंधक व पाठशाला राजा का तालाब ने पौधारोपण किया

चित्र
  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा रैहन के शाखा प्रबंधक व पाठशाला राजा का तालाब ने पौधारोपण किया   फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा रैहन के शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार शर्मा , कुशल कुमार व उनकी टीम ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब के प्रधानाचार्य डॉ. इन्द्र सिंह को सौ पौधे भेंट किए।शाखा प्रबंधक ने स्कूल प्रशासन को सफेदा,आम, अशोका, आंवला सहित अन्य पौधे भी भेंट किए।सभी पौधे पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब के नवनिर्मित खेल मैदान परिसर के चारों तरफ क्रमबद्ध रूप से लगाएं जाएंगे।बुधवार को कुछ पौधों को स्कूल परिसर में लगाकर इसका विधिवत शुभारंभ भी कर दिया गया।स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.इन्द्र सिंह ने बताया कि एक दो दिन में सभी पौधों को स्कूल के खेल मैदान में रौप दिया जाएगा। इस मौके पर स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

विधुत पेंशनर्ज फोरम के जवाइंट फ्रंट ने फतेहपुर में बैठक दौरान बोर्ड प्रबंधन को दी चेतावनी तुगलकी फरमान बापिस लो अन्यथा होगा आंदोलन

चित्र
  विधुत पेंशनर्ज फोरम के जवाइंट फ्रंट ने फतेहपुर में बैठक दौरान बोर्ड प्रबंधन को दी चेतावनी तुगलकी फरमान बापिस लो अन्यथा होगा आंदोलन  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /  बिधुत पेंशनर्ज फोरम के जवाइंट फ्रंट ने बुधवार को फतेहपुर के एक निजी पैलेस में राज्य सचिव अश्वनी ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक कर बोर्ड प्रबंधन को चेतावनी दी है कि हाल ही में निकाले गए तुगलकी फरमान को बापिस लिया जाए अन्यथा आंदोलन होगा. बैठक दौरान करीब 3 बजे मिडिया से रूबरू होते हुए जवाइंट फ्रंट के प्रदेश उपाध्यक्ष पबन मोहल ने कहा हाल ही में बोर्ड प्रबंधन ने कार्यलय पत्र निकाल बिभागीय कार्यलय परिसर में बैठक व रोष प्रदर्शन न करने के तुगलकी फरमान जारी किये हैं. जिससे पूरा जवाइंट फ्रंट खफा है व बोर्ड प्रबंधन को चेतावनी देने के साथ ही अपील भी करता है कि उक्त फरमान को बापिस लिया जाए अन्यथा आंदोलन होगा.. साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी अपील की है कि तुरंत जवाइंट फ्रंट को वार्ता के लिए बुलाया जाए ताकि जवाइंट फ्रंट की समस्याएँ व मांगे सरकार के टेबल पर रखी जा सके.. वहीं बिधुत बिभाग ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: