तेंदुए ने घर में घुसकर किया बछड़े पर हमला, गांव में दहशत का माहौल

 तेंदुए ने घर में घुसकर किया बछड़े पर हमला, गांव में दहशत का माहौल


ज्वाली : रतिक्ष कुमार ज्वाली /

उपमंडल जवाली के अंतर्गत पंचायत लुधियाड़ के वार्ड नंबर-6 निवासी नरेंद्र कुमार के घर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बुधवार रात करीब 12:30 बजे एक तेंदुआ अचानक घर में घुस गया और वहां बंधे गाय के बछड़े पर हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ जंगल की ओर से गांव में दाखिल हुआ और सीधे नरेंद्र कुमार के घर में घुस गया, जहां एक बछड़ा बंधा हुआ था। तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घरवालों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था घायल गाय के बछड़े का इलाज स्थानीय पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सुबह होते ही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए की मौजूदगी की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने वन विभाग जवाली से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा