आज का राशिफल, जानिए किन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी कृपा
आज का राशिफल, जानिए किन राशियों पर आज बरसेगी लक्ष्मी कृपा
मेष
आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियाँ भी दिन के दूसरे भाग में दूर हो जाएँगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि में सुधार आएगा। आज आपको धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, जिससे आपकी शाम रोमांटिक हो जाएगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला अटका हुआ है, तो आज आपको इस मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ संबंध भी मधुर रहेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृष
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। अप्रत्याशित लाभ से प्रसन्नता होगी। अगर आप आज अपने परिवार वालों की सलाह मानकर काम करेंगे, तो आपको लाभ होगा। आज आपको व्यापार में लाभ होगा, आपका कोई रुका हुआ सामान आज मिलने से आपको खुशी होगी। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन सावधानी से चलाएँ। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक लगाएँ और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि के कारण आज आप बड़े फैसले ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी उपलब्धि से प्रसन्नता होगी। व्यापार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, लेकिन बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ न करें, यह आपके लिए ज़रूरी है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज भाग्य 93% आपके साथ रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दिन का पहला भाग आपको उलझन में डालेगा, लेकिन दूसरे भाग में आपको लाभ और उन्नति मिलेगी। आज आपको सुख-सुविधा के साधन भी प्राप्त होंगे। नौकरी में आज आपके अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपको आज प्रोत्साहन भी मिल सकता है। आज लेन-देन के मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज अल्पकालिक निवेश में जोखिम अधिक रहेगा, इसलिए आपको इनसे बचना चाहिए। मामा-मामी का सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में आपको वाहन सुख भी प्राप्त हो सकेगा। आज भाग्य 83% आपके साथ रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर आपको लाभ का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक सतर्क और सावधान रहना होगा। आपका कोई सहकर्मी या सहयोगी आपके लिए परेशानी और चिंता का कारण बन सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा, आज आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आज आपको उनसे कुछ सहयोग भी मिलेगा। आपको अपने पिता और बड़े भाई से लाभ प्राप्त हो सकेगा। आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी दीर्घकालिक निवेश योजना भी सफल होगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन के पहले भाग में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियाँ रहेंगी, लेकिन दिन के दूसरे भाग में स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप बुद्धि और धैर्य से कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपको वाद-विवाद से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास आज सफल होंगे। आज आपको व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा के लिहाज से सितारे बता रहे हैं कि आज आपको मानसिक भटकाव से बचना चाहिए और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज आपको पूर्व में किए गए कार्यों का कोई शुभ फल मिल सकता है। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आज गायत्री मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा
तुला
आज गुरुवार तुला राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप साहसिक निर्णयों से लाभ उठाएँगे। आज आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। अगर संपत्ति से जुड़े किसी मामले में कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसका समाधान हो सकता है। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज इस मामले में शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। किसी मनोकामना की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु के मंत्र ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जाप करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज गुरुवार लाभदायक और उन्नतिदायक रहने वाला है। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। आज आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ भी आज आपको मिल सकता है। पिता और पैतृक पक्ष से आज लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई मनोकामना जो लंबे समय से अधूरी थी, आज पूरी हो सकती है। आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। दिन के दूसरे भाग में आप अपनी इच्छाओं और शौक पर धन खर्च करेंगे। यात्रा पर भी खर्च होने की संभावना है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएँ और श्रीसूक्त का पाठ करें।
धनु
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और आनंददायक रहेगा। आज आपकी आर्थिक योजनाएँ सफल होंगी। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी को लेकर अगर कोई चिंता और समस्या रही है, तो आज उसमें सुधार हो सकता है और घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन भी आज आपको मिलेगा। आज आपको किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का भी मौका मिल सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएँ।
मकर राशि
मकर राशि के जातक आज अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आपको प्रबंधन क्षमता और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आज किसी काम में शुरुआती नुकसान के बाद लाभ मिलने की संभावना है। आज आपको किसी की मदद के लिए आगे आना होगा। विरोधी और शत्रु आज आपके प्रभाव के आगे शांत रहेंगे। आर्थिक मामलों में भी आज आपको लाभ का अवसर मिलेगा। आज आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, साथ ही आज आप धार्मिक कार्यों में भी भाग ले सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। काली चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। कोई बड़ी सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आय के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आज आपका मनोबल भी ऊँचा रहेगा। अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ है, तो आज वह वापस मिल सकता है। धन-संपत्ति में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको सहयोग मिल सकेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और सकारात्मक रहेगा। अगर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला क़ानूनी तौर पर चल रहा है, तो उसमें आपको विजय मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएँगे। लोहे और धातु का व्यापार करने वालों को आज अच्छी कमाई हो सकती है। लेकिन आपके लिए ज़रूरी है कि आप किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। अगर आपके सामने कोई विवादास्पद स्थिति उत्पन्न होती है, तो बेहतर होगा कि आप चुप रहें और अपनी ओर से पहल न करें। प्रेम जीवन के लिहाज़ से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं