राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का दबदबा: पारुल ने जीता गोल्ड, रजत को मिला सिल्वर

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल का दबदबा: पारुल ने जीता गोल्ड, रजत को मिला सिल्वर 


पालमपुर/करनाल: हरियाणा के करनाल में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता रॉ 2025 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। काँगड़ा जिला के पालमपुर से ताल्लुक रखने वाले पारुल और रजत ने अपने-अपने भार वर्ग में पदक जीतकर प्रदेश का दबदबा कायम रखा।

प्रतियोगिता में पारुल ने 52 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं रजत ने 75 किलोग्राम सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक (सिल्वर) हासिल किया। खास बात यह रही कि पारुल को “स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ जूनियर कैटेगरी” का खिताब भी मिला, जो उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है।


दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच निखिल गौतम को दिया। उन्होंने बताया कि कोच निखिल के निरंतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और मोटिवेशन के कारण वे इस मुकाम तक पहुँच पाए। कोच की मेहनत और समर्पण ने इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

सबसे गर्व की बात यह है कि पारुल और रजत दोनों का चयन इस वर्ष नवंबर में अमेरिका (USA) में आयोजित होने वाली वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह हिमाचल प्रदेश और भारत के लिए गौरव का विषय है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित