बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर गिरोह पर नूरपुर पुलिस की कड़ी चोट - Smachar

Header Ads

Breaking News

बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर गिरोह पर नूरपुर पुलिस की कड़ी चोट

 बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर गिरोह पर नूरपुर पुलिस की कड़ी चोट 


 अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश, दुबई से हो रही थी तस्करी

पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में गिरोह की करीब ₹4.78 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है।

 कार्रवाई का क्रम इस प्रकार है:

 27.10.2024 | गिरफ्तारी और बरामदगी:

 कंवलजीत सिंह, निवासी अमृतसर, पंजाब से 262 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद।

 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज व गिरफ्तारी।

 08.04.2025 | धर्मशाला से गिरफ्तारी:

राजेश कुमार, निवासी अमृतसर को गिरफ़्तार किया गया।

 पूछताछ में दुबई से जुड़े रैकेट का खुलासा।

 13.04.2025 | भदरोया से नई गिरफ्तारी:

 राज कुमार उर्फ सेठी, निवासी इंदौरा को गिरफ्तार किया गया।

  15.04.2025 | और गिरफ्तारी और छापेमारी:

 लखविन्द्र कोहली, भदरोया निवासी गिरफ्तार।

लखविन्द्र की निशानदेही पर मोहित सिंह उर्फ टोनी, निवासी पठानकोट के घर छापेमारी:

🔸 ₹4.90 लाख नकद

🔸 67.93 ग्राम सोने के गहने

🔸 95.45 ग्राम चांदी

🔸 2 मोबाइल

🔸 2 लाइफ इंश्योरेंस बॉन्ड (₹4.5 लाख/वर्ष)

 16.04.2025 | अंतिम बड़ी कार्रवाई:

 गगन सरना, निवासी पठानकोट के घर से छापेमारी कर बरामद:

🔸 1 किलो 25 ग्राम सोना

🔸 4 ग्राम चांदी

🔸 ₹1.15 करोड़ नकद

 कुल जब्त संपत्ति का मूल्य:

 नकदी: ₹1.15 करोड़ + ₹4.90 लाख

 सोना-चांदी: करीब ₹1.45 करोड़ से अधिक

 इंश्योरेंस व अन्य संपत्ति मिलाकर कुल मूल्य: ₹4.78 करोड़

 नूरपुर पुलिस की सतर्कता सराहनीय

इस सफलता के पीछे पुलिस की सतर्कता, गुप्त सूचना तंत्र और पेशेवर जांच का परिणाम है।

तस्करी नेटवर्क के कई कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की।

एसपी नूरपुर का संदेश:

"हिमाचल को नशामुक्त करने का संकल्प हमारे लिए सिर्फ मिशन नहीं, ज़िम्मेदारी है। इस तरह की अंतरराष्ट्रीय जड़ों तक पहुंची तस्करी को जड़ से उखाड़ना ही लक्ष्य है।"

कोई टिप्पणी नहीं