लोक निर्माण विभाग की मनमानी के खिलाफ जोगिंदर नगर में 'सड़क सत्याग्रह', ग्रामीण और किसान बैठे उपवास पर

 लोक निर्माण विभाग की मनमानी के खिलाफ जोगिंदर नगर में 'सड़क सत्याग्रह', ग्रामीण और किसान बैठे उपवास पर


लोक निर्माण विभाग की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ जोगिंदर नगर में जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सड़क सत्याग्रह व सामूहिक उपवास में शामिल हुए ग्रामीण

मंडी : अजय सूर्या / 

निशानदेही पूर्ण होने के बाद भी गड़ूही भौरा कस सड़क को खुलवाने में लोक निर्माण विभाग द्वारा की जा रही आनाकानी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है तथा सड़क खोलने की मांग पर हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने सुबह सवा दस बजे एस.ई. व एक्सियन कार्यालय के प्रांगण में सड़क सत्याग्रह शुरू किया और साढ़े दस बजे बड़ी संख्या में कई गांवों के ग्रामीण व किसान सभा के कार्यकर्ता भी सामूहिक उपवास में बैठे। 

इस अवसर पर श्याम सिंह ठाकुर, निहाल सिंह बडवाल, राम सिंह बडवाल, विचित्र भंडारी, देवी सिंह ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य कमला देवी, प्रीतम चंद, जय सिंह, रूप सिंह, सुरेश कुमार, रूप लाल, सोहन सिंह, छांगा राम, खोलू राम, हल्कू राम, उर्मिला देवी, कमला देवी, शारदा देवी, जगदीश चंद, रमेश कुमार के अलावा किसान नेता रविंदर कुमार, सुदर्शन वालिया, इंदिरा देवी सहित कई अन्य ग्रामीण भी सामूहिक उपवास में शामिल हुए।  

जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में एक अधिकारी की मनमानी, तानाशाही व भ्रष्टाचार के चलते समस्त जोगिंदर नगर बदनाम हो रहा है। गड़ूही भौरा कस सड़क का मुद्दा अभी भी खड़ा है। विभागीय मिलीभगत से सड़क खोलने के लिए जो रुकावट लगाई थी, वह हमारे आंदोलन के चलते हट गई है, लेकिन उसके बावजूद सड़क खुलवाने का काम लटकाया जा रहा है। ऐसी और भी कई सड़के हैं जो बंद हैं और खस्ताहाल हैं। जनता जनार्दन की कोई सुनने वाला नहीं और रसूखदारों को रेवड़ियां बांटी जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्दी सड़क नहीं खोली गई तो वे कुछ दिनों बाद डीसी कार्यालय के बाहर विशाल धरना देंगे तथा विधान सभा के बाहर भी प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मौके पर्वलोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भी उपवास स्थल पर पहुंचे तथा जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज व अन्य प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि एक पत्र वन विभाग को लिखा गया है और जैसे ही वहां से जवाब आएगा तो जल्दी ही सड़क खोलने का काम शुरू कार्बडिया जाएगा। इसके अलावा उस सड़क के दंगे लगवाने के लिए भी एस्टीमेट स्वीकृति हेतु भेज दिया है। 

इस अवसर पर निहाल बडवाल, श्याम सिंह ठाकुर, प्रीतम चंद, राम सिंह बडवाल, विचित्र भंडारी व कमला देवी ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सड़क जल्दी नहीं खोली तो आंदोलन को और तेज कर देंगे। उन्होंने जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने पूरी ईमानदारी से जनता का साथ दिया तथा दो दशक बाद इस सड़क के खुलने की संभावना प्रबल हुई है। 

प्रदर्शनकारियों ने जोगिंदर नगर के एक्सियन के द्वारा गत माह प्रतिनिधिमंडल के साथ किए गए तानाशाहीपूर्ण रवैए की कड़ी निंदा की तथा मंडल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार अनियमितताओं की जांच करने तथा उक्त एक्सियन को यहां से हटाने की भी मांग की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित