भारतीय युवा मुक्केबाज वरुण वालिया ने रचा इतिहास, विश्व मंच पर चमका हिमाचल का सितारा

 भारतीय युवा मुक्केबाज वरुण वालिया ने रचा इतिहास, विश्व मंच पर चमका हिमाचल का सितारा


मंडी : अजय सूर्या /

उज़्बेकिस्तान में आयोजित विश्व युवा सवात चैंपियनशिप 2025 में भारत के युवा मुक्केबाज वरुण वालिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ वरुण न केवल भारत के पहले सवात विश्व युवा पदक विजेता बने, बल्कि उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत के मुक्केबाजी भविष्य की नई उम्मीदें भी जगाईं।

वरुण वालिया हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के मलवाना गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 48 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए दो मुकाबलों में जीत दर्ज की और कड़े संघर्ष में कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत के लिए यह प्रतियोगिता भी ऐतिहासिक रही, क्योंकि टीम इंडिया का यह विश्व युवा सवाते चैंपियनशिप में पहला पदार्पण था।

इस उपलब्धि पर बल्ह के लोकप्रिय विधायक इंद्र सिंह गांधी वरुण वालिया के घर पहुंचे और उन्हें टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने वरुण को बधाई देते हुए कहा कि "यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।"

सवात एसोसिएशन इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर नवजोत भरजोत ने कहा,

 "हमारे मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह से आगे बढ़ते देखना गर्व की बात है। वरुण ने सबसे कठिन भार वर्ग में जबरदस्त जज़्बा दिखाया। वह सही मायनों में भविष्य के सितारे हैं।"

इस चैंपियनशिप में हिमाचल की एक और प्रतिभा, 52 किलोग्राम भार वर्ग में होमानी ठाकुर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया। वह सराज विधानसभा क्षेत्र के गांव शिकावरी, तहसील थुनाग से संबंधित हैं।

इस सफलता के पीछे कोचों की कड़ी मेहनत भी रही। जिला मंडी सवात संघ के कोच पंकज कुमार, राष्ट्रीय कोच संतोषी शर्मा और हिमाचल प्रदेश सवात संघ के महासचिव द्वारा बच्चों को श्रेष्ठ प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका प्रतिफल अब सामने आने लगा है।

हालांकि गोल्ड पोडियम पर तिरंगा और राष्ट्रगान की प्रतीक्षा अभी शेष है, लेकिन भारत अब उस दिशा में तेज़ी से बढ़ रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में