जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आगाज
जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आगाज 26 फील्ड ट्रेनर के दूसरे बैच को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर दी विस्तृत जानकारी शिमला : गायत्री गर्ग / अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) एवं जिला जनगणना अधिकारी ज्योति राणा की अध्यक्षता में आज बचत भवन शिमला में जनगणना-2027 के लिए जिला में नियुक्त 26 फील्ड प्रशिक्षकों (फील्ड ट्रेनर) को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। 11 मई से आरम्भ यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 मई तक जारी रहेगा। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार और रमेश कुमार के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं दे सकेंगे अपनी जानकारी जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है जिसमें व्यक्ति एचएलओ (HLO) म...