पंचायत समिति सदस्य पद हेतु इंदौरा एवं नगरोटा सूरियां ब्लॉक में सर्वाधिक नामांकन पत्र दाखिल


पंचायत समिति सदस्य पद हेतु इंदौरा एवं नगरोटा सूरियां ब्लॉक में सर्वाधिक नामांकन पत्र दाखिल

कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी 

(हिमाचल मीडिया ब्यूरो दीपक शर्मा) जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थानों के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत जिला कांगड़ा में विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 07 मई तक प्राप्त नामांकन पत्रों के अनुसार प्रधान पद हेतु 1407, उप-प्रधान पद हेतु 1404, वार्ड सदस्य पद हेतु 3295, पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 393 तथा जिला परिषद सदस्य पद हेतु 60 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 6559 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए फतेहपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 120 तथा रैत ब्लॉक में 117 नामांकन प्राप्त हुए हैं। उप-प्रधान पद हेतु प्रागपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 122 नामांकन दाखिल किए गए हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए प्रागपुर ब्लॉक में 339 तथा फतेहपुर ब्लॉक में 303 नामांकन प्राप्त हुए हैं। पंचायत समिति सदस्य पद हेतु इंदौरा एवं नगरोटा सूरियां ब्लॉक में सर्वाधिक 32-32 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए ज्वाली खंड के कबाड़ी वार्ड में सर्वाधिक 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जबकि खोली तथा ठारू वार्ड में 4-4 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार