प्रदेश की चार में से तीन नगर निगमों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर 'कमल' खिलाया : जयराम ठाकुर

 प्रदेश की चार में से तीन नगर निगमों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर 'कमल' खिलाया : जयराम ठाकुर

प्रदेश ने झूठी गारंटियां देने वाली कांग्रेस और झूठे मुख्यमंत्री को पूरी तरह से नाकारा 


पंचायती राज से लेकर, स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी का दबदबा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होने का मतलब सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर प्रदेश को है भरोसा 

मंडी : अजय सूर्या /

 हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा और भव्य जीत पर खुशी जताते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने झूठी गारंटी देने वाली कांग्रेस और झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को पूरी तरह से नकार दिया है। यह परिणाम बताते हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा असंवैधानिक तरीके से काम करते हुए संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले हथकंडे काम नहीं आए। यह परिणाम बताते हैं कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री का कोई प्रलोभन अब काम आने वाला नहीं है। उन्होंने साम दाम दण्ड भेद की पूरी कुटिल नीति अपनाई लेकिन उनकी एक भी नहीं चली। यह परिणाम आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर देने का स्पष्ट संकेत भी है। साथ ही प्रदेश के लोगों ने साफ़ कर दिया कि उन्हें सिर्फ़ “मोदी की गारंटी” पर ही भरोसा है। 


मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित एक विशाल विजय रैली को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से भाजपा के पक्ष में एकतरफा जनादेश देकर उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्हें हिमाचल के कांग्रेस मुक्त करने की बाते बुरी लग रही थी। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी दल लगातार झूठे दावे करता आ रहा था क्योंकि इससे पहले के चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुए थे, लेकिन अब जब नगर निगम के चुनाव सीधे पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़े गए, तो जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह नकारते हुए उसे जमीन दिखा दी। 


बाद में प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश की चार में से तीन नगर निगमों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर 'कमल' खिलाया है, जो पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का सीधा प्रतिफल है। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी लगभग 70 प्रतिशत जनप्रतिनिधि भाजपा समर्थित चुनकर आए हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा की लहर बरकरार है। पंचायतों ने जो जनादेश दिया है वो भी सुक्खू सरकार के खिलाफ है और नगर निगमों में भाजपा को प्रचंड बहुमत कांग्रेस को हमारी चुनौती है कि कुर्सी छोड़ो और आराम करो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने झूठी गारंटियों, झूठे भाषणों और आश्वासनों से अपनी साख गिराई है। उन्होंने ये चुनाव जीतने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाये जो लोकतंत्र में उचित नहीं समझे जाते। वोटरों को प्रलोभन और पार्षदों को पचास लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक में खरीदने के प्रयास हुए लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है कि वो किसी सरकारी प्रलोभनों में नहीं आने वाली। 


जयराम ठाकुर ने जिला परिषद और बीडीसी चुनावों में भी भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलने का पूरा भरोसा जताया। उन्होंने इस प्रचंड जीत को विकास, सुशासन और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के प्रति जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया। रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए बड़े आक्रामक लहजे में कहा कि इस बार तो जनता ने सिर्फ नगर निकायों में सबक सिखाया है, लेकिन आने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश की जागरूक जनता यहां से कांग्रेस का राजनीतिक वजूद पूरी तरह समाप्त करके दम लेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष के साथ मंच पर कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, दरंग के विधायक पूर्ण चंद, भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा और जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा शामिल थे, जिन्होंने एकजुटता दिखाते हुए मंडी और पूरे हिमाचल में भाजपा के इस विजय रथ को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़