विद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भाषण, स्लोगन लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन

 विद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भाषण, स्लोगन लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन


सुंदरनगर : अजय सूर्या /

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मोनल इको क्लब की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोनल इको क्लब की प्रभारी श्रीमती कविता राणा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता देवी, प्रवक्ता हिंदी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय में भाषण, स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम तथा आकांक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में वैष्णवी प्रथम और अनन्य द्वितीय रहीं। कक्षा 9 से 10 वर्ग में यासना ने प्रथम तथा स्नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 11 से 12 वर्ग में राधिका प्रथम और आरोही द्वितीय स्थान पर रहीं।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में खुशरत ने प्रथम और शनाया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 9 से 10 वर्ग में अमिता प्रथम रहीं, जबकि कक्षा 11 से 12 वर्ग में अंकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर उप-प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता देवी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मोनल इको क्लब की प्रभारी श्रीमती कविता राणा ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सहभागिता की सराहना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,