नूरपुर की जनता ने झूठी गारंटियों को दिखाया आईना :अजय महाजन

 नूरपुर की जनता ने झूठी गारंटियों को दिखाया आईना :अजय महाजन


 नूरपुर : विनय महाजन /

पूर्व विधायक अजय महाजन ने भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नूरपुर की जनता अब झूठी गारंटियों और अधूरे वादों से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि “हर घर स्वच्छ जल”, जसूर बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज और बड़ी विकास योजनाओं के नाम पर जनता को केवल सपने दिखाए गए, लेकिन साढ़े तीन साल बाद भी अधिकांश वादे धरातल पर नजर नहीं आए।अजय महाजन ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि झूठे वादे ज्यादा दिन नहीं चलते। जनता अब भाषण नहीं, विकास चाहती है। उन्होंने दावा किया कि यही असर आगामी पंचायत और जिला परिषद चुनावों में भी दिखाई देगा।उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।पहले पुरानी गारंटियों का हिसाब दो, फिर नई गारंटियों की बात करो l पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समय में 28 स्कूल अपग्रेड हुए, सड़कें और पुल बने, पानी की योजनाएं शुरू हुईं, कॉलेज, अस्पताल, रेस्ट हाउस, बस स्टैंड और मिनी सचिवालय जैसे बड़े विकास कार्य हुए।उन्होंने कहा कि विकास नारों से नहीं, ज़मीन पर दिखने वाले कामों से होता है और अब नूरपुर की जनता फिर उसी विकास मॉडल की ओर देख रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच