भाजपा ने पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को दायित्वों से किया मुक्त

 भाजपा ने पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को दायित्वों से किया मुक्त


नूरपुर : विनय महाजन /

 भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए जिला परिषद चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अनुमति से यह निर्णय लिया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि संगठन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है, जिसके चलते संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके दायित्वों से मुक्त किया गया है।जिन पदाधिकारियों को दायित्वों से मुक्त किया गया है उनमें नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से काहन सिंह, जो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे, गुलावंत सिंह, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, तथा शामशेर सिंह शैल, किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।भाजपा ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी संगठनात्मक अनुशासन, विचारधारा और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा लगता है कि इस वार भाजपा को पंचायती राज संस्था प्रणाली के चुनाव पार्टी के भीतर घातियों के साथ लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन लोगों का कहना है कि भीतर घात करवाने वाला नेते कौन है बीजेपी को एकजुट नहीं होने दे रहे इस व्यवस्था परिवर्तन सरकार का तोहफा समझे या कुछ और l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा