स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे अपने गृह जिला बिलासपुर में मिनी संसद में पांच वोट डालने के लिए

 स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे अपने गृह जिला बिलासपुर में मिनी संसद में पांच वोट डालने के लिए


 नूरपुर : विनय महाजन /

 पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए अपने गृह जिला बिलासपुर पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। नड्डा ने बिलासपुर पहुंचने पर सबसे पहले परिवार सहित प्रसिद्ध बाबा नाहर सिंह बजिया मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नड्डा ने विधिवत पूजा कर बाबा नाहर सिंह के दर पर शीश नवाया। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना भी की। मंदिर में दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नड्डा परिवार सहित अपने घर पंचायत चुनाव में मतदान करने आए हैं। पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 30 मई को होगा। केंद्रीय मंत्री नड्डा अपनी गृह पंचायत विजयपुर से मतदान करेंगे। जेपी नड्डा का अपने गृह जिला पहुंचकर पहले धार्मिक स्थल पर जाना और फिर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़