भाजपा समर्थित उम्मीदवार निशा शर्मा को मिल रहा जनता का समर्थन

 भाजपा समर्थित उम्मीदवार निशा शर्मा को मिल रहा जनता का समर्थन


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद रैहन वार्ड (50) से पूर्व ब्लॉक चेयरमैन एवं भाजपा समर्थित उम्मीदवार निशा शर्मा भी चुनावी मैदान में हैं। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान निशा शर्मा को क्षेत्र के लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

निशा शर्मा ने बताया कि उनका राजनीतिक सफर वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। सबसे पहले उन्होंने वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन की पहली राजनीतिक जीत थी, जिसने उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में लोगों की सेवा करना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने बीडीसी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद भाजपा द्वारा उन्हें विकास खंड फतेहपुर का चेयरमैन बनाया गया, जिसे उन्होंने अपने जीवन का एक अहम और गौरवपूर्ण पल बताया। साथ ही संगठन ने उन्हें भाजपा महिला मोर्चा जिला सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी।

निशा शर्मा ने कहा कि इस बार पार्टी से टिकट न मिलने के बावजूद उनके मन में किसी प्रकार की नाराजगी या गिला-शिकवा नहीं है। वह भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में जिला परिषद वार्ड रैहन (50) से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें हर वर्ग से भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जनता उन्हें विजयी बनाकर जिला परिषद में भेजती है, तो उनका समर्थन भाजपा को ही रहेगा। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी लोगों को साथ लेकर चलना और वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त