कपाही के विशाल दंगल में रूप अखाड़ा ध्वाल के पहलवानों का दबदबा

 कपाही के विशाल दंगल में रूप अखाड़ा ध्वाल के पहलवानों का दबदबा

बड़ी माली में सिद्धार्थ और छोटी माली में कर्ण बने विजेता, ओपी ठाकुर व सतपाल ठाकुर ने दी 21 हजार सहयोग राशि


सुन्दरनगर : अजय सूर्या /

उपमंडल के कपाही स्थित श्री देव बाला कामेश्वर देवता के दो दिवसीय मेले का विधिवत समापन विशाल दंगल के साथ हुआ। समापन अवसर पर आयोजित दंगल में सवा लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई, जिसमें प्रदेश व बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लेकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिनभर चली रोमांचक कुश्तियों को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे।

दंगल समारोह में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ठेकेदार ओपी ठाकुर तथा सतपाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देवता मेला कमेटी को 21 हजार की सहयोग राशि भेंट की। देव बाला कामेश्वर समिति कपाही ने मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विशाल दंगल की बड़ी माली में रूप अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ और अंबाला के मशहूर पहलवान बलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मुकाबले में सिद्धार्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बलवान को पटकनी देकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। विजेता सिद्धार्थ को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं गुर्ज देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता बलवान को 9 हजार रूपये और गुर्ज प्रदान किया गया।

वहीं छोटी माली के मुकाबले में रूप अखाड़ा ध्वाल के पहलवान कर्ण ने मंडी के पहलवान विशाल को हराकर जीत दर्ज की। विजेता कर्ण को 7100 रुपये नकद पुरस्कार और गुर्ज, जबकि उपविजेता विशाल को 6100 रुपए की राशि व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त 11 हजार रुपये की स्पेशल कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें रूप अखाड़ा ध्वाल के पहलवान भानु विजेता रहे तथा रोहतक के पहलवान यश उपविजेता बने।

दंगल में मुख्य रेफरी की भूमिका सरदार स्वर्ण सिंह मान ने निभाई, जबकि रिंकू, लकी और मनु ने रेफरी के रूप में सहयोग किया।

इस अवसर पर देव बाला कामेश्वर देवता मेला कमेटी के प्रधान भूपेंद्र रावत, उपप्रधान बंसीलाल ठाकुर, सचिव दुर्गा सिंह राणा, कोषाध्यक्ष अनिल रावत, मुख्य सलाहकार धनवंत सिंह रावत, संयोजक टेक सिंह ठाकुर, दीनानाथ मेहता, विचित्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनु, चुन्नीलाल, जसवंत राणा, भीम सिंह, प्रताप राणा, विष्णु रावत, दिनेश रावत, विशाल ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच