बल्ह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल निवासी से 333 ग्राम चरस बरामद

 बल्ह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाल निवासी से 333 ग्राम चरस बरामद


नेरचौक : अजय सूर्या /

पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 333 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मई 2026 को पुलिस थाना बल्ह में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। कार्रवाई के दौरान मान सिंह शाही पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी वीपीओ तारानगर, तहसील व जिला धनगढ़ी आंचल कर्णाली, नेपाल, उम्र 40 वर्ष, हाल निवासी मकान नंबर 103, सेक्टर-4 पंचकुला, हरियाणा के कब्जे से 333 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद की गई चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन