लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग मतदाताओं ने दिखाई मिसाल, 106 वर्षीय खेमा राम और 90 वर्षीय गंगी देवी ने किया मतदान

 लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग मतदाताओं ने दिखाई मिसाल, 106 वर्षीय खेमा राम और 90 वर्षीय गंगी देवी ने किया मतदान


नेरचौक : अजय सूर्या /

लोकतंत्र के महापर्व पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सियाह, विकास खंड बल्ह के वरिष्ठ मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उम्र के इस पड़ाव में भी मतदान के प्रति उनका जोश और जागरूकता देखने लायक रही।

ग्राम पंचायत सियाह के 106 वर्षीय खेमा राम एवं 90 वर्षीय गंगी देवी जी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों वरिष्ठ मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट आस्था और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

उनका यह उत्साह न केवल गांव के लोगों के लिए बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बना। स्थानीय लोगों ने कहा कि बुजुर्गों की लोकतंत्र के प्रति ऐसी निष्ठा सभी के लिए एक संदेश है कि हर नागरिक को मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

वरिष्ठ मतदाताओं की इस भागीदारी ने ग्राम पंचायत सियाह में मतदान उत्सव को और भी खास बना दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर