छतरौली पंचायत मे मतदान 30 मई को अंतिम चरण में होगा

 छतरौली पंचायत मे मतदान 30 मई को अंतिम चरण में होगा


 

 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश मे नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की छतरौली पंचायत में तीसरा चरण का मतदान 30 मई शनिवार को मतदाता वोट डालकर अपनी पंचायत के वार्ड मेंबर व प्रधान उप प्रधान व पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद के लिए मतदान करके स्वच्छ पंचायत की नींव रखेंगे l पंचायत में प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में है जिसमे रोहित कुमारशर्मा और अश्विनी शर्मा के बीच संघर्ष है शेष तीन प्रधान प्रत्याशीयो का वोट दोनों प्रत्याशियों में किसकी जीत को निश्चित करता है इसका पता 30 में शनिवार शाम को मतगणना के दौरान पता चलेगाl उधर इसी पंचायत मे उप प्रधान पद के लिए भी काफी प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं जिनमे कुछ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हैl सभी प्रत्याशी घर-घर जाकर पंचायत में मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं l मतदाता खामोश है और प्रत्याशी उनकी नब्ज टटोलने में असफल है l पंचायत मे वार्ड मेंबर भी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं l नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जसूर के बाद छतरौली पंचायत भी एक महत्व राजनीति में रखती हैl अश्विनी शर्मा एक समाजसेवक वी पत्रकार भी है जो प्रधान पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी पंडित रोहित शर्मा भी इस पंचायत में प्रधान पद के लिए एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं l पिछली बार उनकी हार बहुत कम वोटो से हुई थीl दोनों प्रत्याशियों में मुकाबला काफी दिलचस्प है l उल्लेखनीय की पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव भी गैर राजनीतिक नजरों से हो रहे हैं इसलिए यह कहना संभव है कि कौन किस पार्टी का समर्थित प्रत्याशी है l मतगणना परिणाम के बाद ही सियासी ताश के पत्ते खुलेंगे की जीतने वाले प्रधान व उप प्रधान व बार्ड मेंबर किस सियासी दल में जाएंगे l ऐसी चर्चा पंचायत क्षेत्र में चर्चित है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन