माता मुरारी देवी के ऐतिहासिक 3 दिवसीय मेले का बड़े हर्सोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ

 माता मुरारी देवी के ऐतिहासिक 3 दिवसीय मेले का बड़े हर्सोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ

प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग ई. एन.पी. सिंह ने धर्मपत्नी सहित मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत


रिवालसर : अजय सूर्या /

 जिला मंडी के मुरारी धार में स्थित क्षेत्र की आराध्य देवी माता मुरारी देवी के तीन दिवसीय मेले का मंगलवार को बड़े भक्तिमई वातावरण में हर्सोल्लास से विधिवत पूजा अर्चना के साथ आगाज हुआ। मेले के शुभारंभ के पावन अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (शिमला) ई. नागेंद्र पाल सिंह ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रमुख अभियंता अपने तमाम अधिकारी अमले के साथ मुरारी धार स्थित वन विभाग के विश्राम गृह पहुंचे, जहां पर विभिन्न पंचायतों से आए हुए महिला मंडलों व जनता सहित माता मुरारी देवी सेवा समिति के सदस्यों ने उनका बैंड बाजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ फूलमालाओं से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उसके बाद विश्राम गृह से माता मुरारी देवी मंदिर प्रांगण तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि ने माता मुरारी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना कर शीश नवाया तथा देवी मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर के प्रांगण में पूजा करके नारियल फोड़कर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में माता मुरारी देवी सेवा समिति के प्रधान बृजलाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का शॉर्ट टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया व समिति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए हुए महिला मंडलों ने अपने सुंदर रंगारंग कार्यक्रम पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, सुंदरनगर के प्रसिद्ध श्रवण म्यूजिकल ग्रुप के गायक सरवन कुमार एवं ज्योति ठाकुर ने अपने सुरीले भजनों से पूरे पंडाल को भक्तिमई बना दिया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह ने माता मुरारी देवी सेवा समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह माता रानी का ही आदेश था कि वह इस पवित्र एवं धार्मिक स्थल पर आए हैं तथा उन्हें मुरारी माता के दर्शन करने का शुभ अवसर मिला। उन्होंने नशे की बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सभी जनता से अपने-अपने बच्चों को चिट्टे जैसे जानलेवा जहर से बचने की अपील की तथा नशे के दुष्प्रभावों से जनता को अवगत भी करवाया। उन्होंने जनता की ओर से रखी गयी मांगों पर कहा कि जो भी मुरारी माता के आसपास की संपर्क सड़क है उसे विभाग की तरफ से जल्द पक्का करने का आश्वासन दिया तथा चहड़ी धार-मुरारी माता-बुराहली सड़क का नाबार्ड के अंतर्गत चल रहे धीमी गति के कार्य को देखते हुए इस सड़क के ठेकेदार सुलेमान अंसारी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के आदेश दिए। मुख्य अतिथि ने मुरारी धार की सुंदर व शांत वादियों को भी निहारा तथा कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा तथा एक आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने मंदिर की भव्य सरांय का अवलोकन भी किया तथा इस सुन्दर सरांय को बड़े होटलों से अच्छा बताया। मंदिर सेवा समिति के प्रधान बृजलाल, सचिव ख्यालीराम सहित समस्त सदस्यों ने प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह का मेले में आने का निमंत्रण स्वीकार करने व मुरारी धार पधारने पर धन्यवाद व्यक्त किया। शुभारंभ के इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मंडी ई. विनोद शर्मा, अधिशासी अभियंता नेरचौक ई. डी.आर. चौहान, अधिशासी अभियंता सरकाघाट ई. भूपेंद्र पाल, अधिशासी अभियंता सुंदरनगर ई. रोशनलाल ठाकुर, जय माता इंडस्ट्रीज सुंदरनगर के यशपाल शर्मा, गवर्नमेंट कांट्रेक्टर केडी निरास, ठेकेदार सुलेमान अंसारी, जेएमएम इंफ्राकॉन के एमडी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जयसिंह ठाकुर, लोक निर्माण विभाग व वन विभाग के कर्मचारी, विभिन्न पंचायत से आए गणमान्य लोग व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच