कांग्रेस केवल झूठ और दोषारोपण की राजनीति कर रही है : त्रिलोक कपूर

 कांग्रेस केवल झूठ और दोषारोपण की राजनीति कर रही है : त्रिलोक कपूर

हर कैबिनेट बैठक में नौकरियों के दावे, लेकिन युवाओं को नहीं मिली स्थायी नौकरी


300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा भूली कांग्रेस, भाजपा की राहत भी छीनी

शिमला : गायत्री गर्ग /

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस नेता नरेश चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा झूठ का सहारा लेकर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठकों में फैसले कांग्रेस सरकार स्वयं करती है और बाद में उन्हीं खबरों को प्रचारित कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती है।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आज भी हर विषय में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सरकारों को दोष देने की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि क्या भाजपा सरकार के समय कभी चुनावों से पहले इस प्रकार की लोक-लुभावन घोषणाएं की गई थीं, जैसी आज कांग्रेस सरकार लगातार कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक महिलाओं के हाथ क्या लगा, यह प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के वादे “ठन-ठन गोपाल” साबित हुए हैं।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि हर मंत्रिमंडल बैठक में नौकरियों का पिटारा खोलने की बातें की जाती हैं, लेकिन धरातल पर आम युवाओं को स्थायी रोजगार मिलता कहीं दिखाई नहीं देता। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बड़े-बड़े दावे करते थे कि युवाओं को 58 वर्ष तक की नौकरी सुरक्षा दी जाएगी, लेकिन आज तक ऐसा कोई निर्णय लागू नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में केवल मित्रों और मित्रों के मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम हुआ है, जबकि आम आदमी और बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश में बिजली के दाम लगातार बढ़ाए गए हैं और लोगों पर आर्थिक बोझ डाला गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन वह वादा पूरी तरह गायब हो गया। इतना ही नहीं, भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट बिजली की राहत को भी कांग्रेस सरकार ने छीन लिया।

उन्होंने कहा कि अच्छा होता यदि नरेश चौहान प्रदेश की जनता के वास्तविक मुद्दों और कांग्रेस सरकार की विफलताओं का जवाब देते, लेकिन कांग्रेस नेताओं को केवल दोषारोपण की राजनीति करने का शौक रह गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन