समाजसेवी निर्मल सिंह (टिंडी बाबा) ने जरूरतमंद युवक को भेंट की व्हील चेयर

 समाजसेवी निर्मल सिंह (टिंडी बाबा) ने जरूरतमंद युवक को भेंट की व्हील चेयर


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के समाजसेवी निर्मल सिंह (टिंडी बाबा) ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कोहानाल गांव के एक जरूरतमंद युवक को व्हील चेयर भेंट की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वंश कुमार करीब दो वर्ष पहले हुए एक सड़क हादसे के बाद चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था। उपचार पर परिवार लाखों रुपये खर्च कर चुका है। पूर्वंश का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण नई व्हील चेयर खरीदने में सक्षम नहीं था। उनकी पुरानी व्हील चेयर भी टूट चुकी थी, जिससे युवक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

जब इस बारे में समाजसेवी निर्मल सिंह (टिंडी बाबा) को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत सहायता करते हुए नई व्हील चेयर उपलब्ध करवाई। व्हील चेयर मिलने पर युवक व उसके परिवार ने समाजसेवी का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने भी निर्मल सिंह के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी जरूरतमंद लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन