भरूपलाहड़ में विशाल दंगल का भव्य आयोजन

 भरूपलाहड़ में विशाल दंगल का भव्य आयोजन


शाहपुर : जनक पटियाल /

शाहपुर उपमंडल के तहत पड़ती भरुपलाहड़ पंचायत का ऐतिहासिक लखदाता छिंज मेले में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। हिमाचल, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हरियाणा के पैहलवानों दांवपेंच दिखाते हुए अखाड़े में दमखम दिखाया। कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में मेले का आयोजन किया गया । कुलदीप सिंह और समस्त कमेटी मैंम्वरो ने मेले में आए वरिष्ठ नागरिको और गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 


मेले में बड़ी माली गुरविंदर पंजाब और राजू छतरी के बीच हुई जिसमें गुरविंदर पंजाब ने शानदार जीत हासिल की वही छोटी माली का मुकाबला गुरतेज पटियाला और सुनील नूरपुर के बीच हुआ जिसमें गुरतेज पटियाल विजेता रहे। दोनों विजेता पैहलवानों को (21000) हजार रुपये और (15000) हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह ने वताया की दंगल में 150 कुश्तियां करवाई गई। दर्शकों ने कुश्तियों के दांव पेंचो से खूब मनोरंजन किया। कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह ने मेला कमेटी के सभी सदस्य सहित आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से मेले में कश्तीयो के शांतिपूर्ण सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित