भाजपा में गुटबाजी की चिंगारी प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व विधायक रणवीर सिंह निक्का के बीच

 भाजपा में गुटबाजी की चिंगारी प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व विधायक रणवीर सिंह निक्का के बीच


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। एक तरफ विधायक रणवीर सिंह निका व लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज व दूसरी तरफ पूर्व मंत्री राकेश पठानिया आमने-सामने आ खडे हुए हैं। राकेश पठानिया ने कहा कि वह भाजपा के पक्के सिपाही है। लेकिन जब से मैं भाजपा का नूरपुर में खिलाफ फतह किया है तब से यह लोग मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मेरे पर नगर परिषद की हार का ठीकरा फोड़कर मुझे विलियन बनाने की कोशिश करते हैं। और मेरा करियर खत्म करने की सरेआम बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव क्षेत्र बदलकर फतेहपुर कर दिया गया। लेकिन मेरा नूरपुर के साथ पुराना नाता है मेरी लोगों के साथ संबंध है सामाजिक रिश्ते हैं। मैं नूरपुर के हर क्षेत्र में अपनी सेवा देने के लिए तैयार था लेकिन विधायक व सांसद ने मेरी जरूरत नहीं समझी वह घर-घर व हर मोहल्ले में जाकर खुद प्रचार किया। लेकिन जब असफलता का सामना करना पड़ा। उसका सारा ठीकरा मेरे सर फोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सीधे विधायक और संसद पर आरोप लगाया कि उन्होंने नूरपुर के हित के लिए जो योजना चल रही थी पूरी न होने के चलते सड़कों पर क्यों नहीं उतरे और उनके खिलाफ सरकार के आवाज क्यों नहीं उठाई। जब लोगों ने उन्हें मुद्दों को उठाने के लिएबुलाया बुलाया। तो वह सड़कों पर लोगों के लड़ाई के लिए उतरे लेकिन तब भी इन्होंने मेरा साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नूरपुर के लिए उन्होंने की योजनाएं लाई है। लोग मुझे प्यार करते हैं। आज अपने ही पार्टी के लोग मुझे कटघरे में खड़ा कर मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने की बात कर रहे हैं। अभी हाल में प्रवेश भाजपा हाई कमान में गुटबाजी के आरोप में पंचायती राज संस्था के चुनाव में पार्टी से निष्कासित किया है लेकिन नूरपुर मे बीजेपी भी गुटबाजी की शिकार हो गई है और जिसका लाभ सत्ता पक्ष को मिलेगा l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड