बडू साहिब एटर्नल यूनिवर्सिटी में फिर बवाल; हॉस्टल के वॉशरुम में छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप, सफाईकर्मी हिरासत में

बडू साहिब एटर्नल यूनिवर्सिटी में फिर बवाल, हॉस्टल के वॉशरुम में छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप, सफाईकर्मी हिरासत में 


(हिमाचल मीडिया ब्यूरो) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल में स्थित उत्तर भारत की एकमात्र महिला यूनिवर्सिटी, एटर्नल यूनिवर्सिटी बडू साहिब (Eternal University Baru Sahib) एक बार फिर बड़े विवाद के घेरे में है। इस बार मामला छात्राओं की सुरक्षा और बेहद संवेदनशील निजता (Privacy) से जुड़ा है। गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय (वॉशरुम) में एक छात्रा का कथित रूप से वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, हॉस्टल के वॉशरुम का उपयोग कर रही एक छात्रा ने नोटिस किया कि कोई गुप्त रूप से उसका वीडियो बना रहा है। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान विश्वविद्यालय में कार्यरत एक पुरुष सफाई कर्मी के रूप में हुई है।

घटना की भनक लगते ही हॉस्टल और कैंपस की अन्य छात्राएं सुरक्षा को लेकर भड़क गईं और विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और यूनिवर्सिटी पहुंचकर कारवाई शुरू की तो वहीं जब यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बात करना चाही तो उन्होंने फोन उठाना ही उचित ना समझा और जिसने फोन उठाया उसने कहा इस मामले में हम कुछ नहीं कह सकते।

एटर्नल यूनिवर्सिटी बडू साहिब पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रही है:

कुछ महीने पहले: हॉस्टल की मेस में कथित तौर पर कीड़े और खराब गुणवत्ता का खाना परोसे जाने को लेकर छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था।

अब: इस ताजा वीडियो कांड ने विश्वविद्यालय में पढ़ रही देश-विदेश की हजारों छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन