टोल प्लाजा टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदेश में भड़क रहा है जन आक्रोश

 टोल प्लाजा टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदेश में भड़क रहा है जन आक्रोश


 नूरपुर : विनय महाजन /

 हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल में प्रवेश करने वाले वाहनों पर भारी भरकम शुल्क लगा दिया था तव इसकी व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी । हिमाचल- पंजाब बॉर्डर के साथ लगते सभी स्थानों की जनता इस बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतर आई थी। प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखकर अपने इस फैसले को बदल डाला व वाहनों के प्रवेश शुल्क में काफी कटौती कर इसे लागू किया। सरकार द्वारा टोल प्लाजा की सीमा के 5 किलोमीटर तक के क्षेत्र के लोगों को प्रवेश कर से मुक्त रखने का भी प्रावधान रखा गया ।इसी बीच प्रदेश सरकार के इन टोल प्लाजा की वैधता को हाई कोर्ट में इस आधार पर चुनौती दी गई थी कि वह इन पर कानूनी आधार पर किसी प्रकार का टोल नहीं लगा सकती । एक अधिवक्ता उतांश मोगरा द्वारा इस याचिका को स्वीकार कर प्रदेश सरकार को इसका जवाब देने के निर्देश माननीय हाईकोर्ट ने दिए थे। प्रदेश सरकार ने अपना पक्ष गोल-गोल ढंग से रखा व अगली तारीख ले ली।

 इस संबंध में एक समाजसेवी संस्था द्वारा भी प्रदेश के सब से प्रमुख प्रवेश द्वार कंडवाल में स्थित टोल प्लाजा की कथित कार्य प्रणाली को लेकर अपनी आवाज उठाई, लेकिन कराधान विभाग इसका ना तो समाधान दे सका ना ही प्रभावित लोगों से न्याय कर सका।

 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के सह निदेशक राजेश सिंह पठानिया का कहना है कि कंडवाल स्थित नाका प्रदेश की सीमा के करीब 300 मीटर आगे लगा दिया गया है। यहां तक की स्थानीय विधायक का आवास वह कारोबारी संस्थान टोल प्लाजा के करीब 100 मीटर आगे जाकर पड़ते हैं। प्रदेश की जनता को सरकार की मनमानी के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठानी होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन