सिद्धपुरघाड़ स्कूल में एनएसएस का विशेष शिविर आयोजित, स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 सिद्धपुरघाड़ स्कूल में एनएसएस का विशेष शिविर आयोजित, स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुरघाड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य  भावना  ने स्वयंसेवियों के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता  अनिल कुमार , सह प्रभारी प्रवक्ता  रेखा कुमारी ,प्रवक्ता रशपाल कौंडल, प्रवक्ता भीम राज, अधीक्षक  कमलजीत सिंह तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर