नूरपुर पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - 428 ग्राम अफीम (Opium) बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - 428 ग्राम अफीम (Opium) बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*


 नूरपुर:-( विनय महाजन )

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा, थाना इंदौरा की टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 428 ग्राम अफीम  बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार आज मौके गिरफ्तार  किया है। यह जानकारी जिला पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक डीसी वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि गत दिन  पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम नियमित गश्त एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु *मलकाना चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुमित ठाकुर निवासी गांव मलकाना अफीम की खरीद-फरोख्त कर रहा है तथा उसकी मोटरसाइकिल नंबर HP97B-3331 में अफीम है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल गांव मण्ड घण्डरां स्थित वाटर सप्लाई परिसर में दबिश दी तथा दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मोटरसाइकिल की नियमानुसार तलाशी ली।तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के फ्यूज बॉक्स में छिपाकर रखी गई 428 ग्राम अफीम  बरामद हुई, जिसे मौके पर विधिवत कब्जे में लिया गया। साथ ही उक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना इंदौरा में अभियोग संख्या 105/2026 दिनांक 09.07.2026 अधीन धारा 15 ND&PS Act के तहत दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमित ठाकुर (31 वर्ष) पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह, निवासी गांव मलकाना, डाकघर पराल, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।

प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद अफीम का स्रोत क्या था तथा आरोपी किसी नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है या नहीं। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा यदि इस प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर