जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने चेकिंग के दौरान पंजाब का एक तस्कर को दवोंचाआज
जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने चेकिंग के दौरान पंजाब का एक तस्कर को दवोंचाआज
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर की सी आई ए टीम को आज फिर से पंजाब हिमाचल सीमा सटा हिमाचल क्षेत्र के एक गांव मे नागाबाडी टोल प्लाजा के पास 02.532 किलोग्राम चरस के साथ पंजाब के एक तस्कर को दवोंचने में सफलता प्राप्त करने के बाद उसका मोटरसाइकिल भी बाउंड किया l पुलिस सूत्रों के अनुसार मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के दौरान सीआईए नूरपुर की टीम विनायक गुप्त सूचना के आधार पर या चेकिंग के दौरान नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक तेज कर दिया है l इस दौरान टीम गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिस टीम टोल प्लाजा (नागाबाडी) के पास मौजूद थी। इसी बीच आज इस क्षेत्र में पंजाब की तरफ से आ रहे हिमाचल में इस एक संदिग्ध हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका नंबर: PB 35 H 9592 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी प्रक्रिया के दौरान उक्त वाहन चालक के कब्जे से 02.532 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले मे आरोपी का नाम अश्वनी कुमार (उम्र 33 वर्ष) पुत्र जसवंत राय निवासी नरोट मेहरा तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब) जिसे सीआईए नूरपुर की टीम ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया । इस संदर्भ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आगामी वैधानिक कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी सी वर्मा पुलिस जिला नूरपुर ने एक प्रेस विज्ञाप्ति मे देते हुए बताया गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगाl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें