मंडी जिला में जिला परिषद के चेयरमैन की कुर्सी पर एक बार फिर से भाजपा ने कब्जा जमा लिया है।
लोकेशन : मंडी अजय सूर्या मंडी जिला में जिला परिषद के चेयरमैन की कुर्सी पर एक बार फिर से भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। आज भाजपा के अमरू राम को सर्वसम्मति से जिला परिषद का चेयरमैन चुना गया जबकि बोदी देवी को वायस चेयरमैन की कुर्सी से नवाजा गया। इस बार जिला परिषद चेयरमैन की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। इस पर खिलड़ा वार्ड से जीतकर आए अमरू राम को सर्वसम्मति से चुना गया जबकि थाची वार्ड से 10 हजार वोटों से जीत हासिल करने वाली बोदी देवी को वायस चेयरमैन बनाया गया है। नवनिर्वाचित चेयरमैन अमरू राम और वायस चेयरमैन बोदी देवी ने अपनी ताजपोशी के लिए सभी सदस्यों और पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और विकास के कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।
बाइट - अमरू राम, नवनिर्वाचित चेयरमैन, जिला परिषद मंडी
बाइट - बोदी देवी, नवनिर्वाचित वायस चेयरमैन, जिला परिषद मंडी
वीओ - मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा के 36 में से 25 अधिकृत सदस्य जीतकर आए थे जबकि 4 अन्य सदस्यों ने भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है। भाजपा ने जिन लोगों को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था उनके लिए संगठन ने दिन रात काम करके जीताया है। आज भाजपा का चेयरमैन और वायस चेयरमैन बनाने में सभी की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
बाइट - अनिल शर्मा, भाजपा विधायक, मंडी सदर
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें