पहाड़ी से पत्थर गिरने से महिला की मृत्यु

 1. पहाड़ी से पत्थर गिरने से महिला की मृत्यु

पुलिस थाना औट को सूचना प्राप्त हुई कि संदली मोड़, शनि मंदिर के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना औट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सुखबीर कौर (38 वर्ष), पत्नी श्री जसविंदर सिंह, निवासी गांव गुरुवाला करसौली, डाकघर कालीबाड़ी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.), अपने पति एवं बच्चे के साथ निजी वाहन में नालागढ़ से मणिकर्ण की ओर जा रही थीं। जब उनका वाहन संदली मोड़ स्थित शनि मंदिर के समीप रुका, तो महिला अपने बच्चे को शौच करवाने के लिए वाहन से बाहर उतरी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक पत्थर गिरकर उनके सिर पर आ लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार हेतु नागरिक अस्पताल नगवाई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल कुल्लू में करवाया गया है। पुलिस थाना औट में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर