राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रदेश के पूर्व विधायक अजय महाजन ने हार्दिक शुभकामनाएं दी

 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रदेश के पूर्व विधायक अजय महाजन ने हार्दिक शुभकामनाएं दी


 नूरपुर : विनय महाजन /

 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रदेश के पूर्व विधायक अजय महाजन ने प्रदेश के सभी चिकित्सकों, विशेषकर नेत्र रोग विशेषज्ञों को उनके समर्पण, सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस विषय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख की सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि प्रदेश में सिविल नागरिक अस्पताल नूरपुर में जिस प्रकार डॉक्टरों की टीम ने बड़े-बड़े ऑपरेशन करके लोगों का दिल जीत है उसके लिए मैं हॉस्पिटल की टीम को बधाई देता हूं इस अवसर पर l आज व्यवस्था परिवर्तन सरकार के जनहित विकास कार्यों के परिणाम सकारात्मक धरातल पर नजर आ रहे हैं जिसका एक उदाहरण सिविल नागरिक अस्पताल नूरपुर है l मैंने कहा कि हमारा परिवार काफी समय से आंखों के मुफ्त कैंप किसी समय में आर्य समाज मंदिर नूरपुर में लगाकर मरीजों की सेवा करता था उस समय मेडिकल साइंस इतनी विकसित नहीं थी l महाजन ने कहा कि डॉक्टर्स डे उन सभी चिकित्सकों को सम्मानित करने का अवसर है जिन्होंने अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से लाखों लोगों के जीवन में नई रोशनी और उम्मीद जगाई है।महाजन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने दुर्गम और दूरदराज़ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज प्रदेश के लगभग हर जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेजों, निजी अस्पतालों और ट्रस्ट संस्थानों के माध्यम से आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा, कॉर्निया, बाल नेत्र चिकित्सा और लेजर उपचार जैसी उन्नत सेवाओं का लाभ अब प्रदेशवासियों को अपने ही राज्य में मिल रहा है, जो पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि उनका सपना हिमाचल प्रदेश को आने वाले वर्षों में केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर एक प्रमुख आई केयर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है। उनका मानना है कि हिमालय की गोद में बसे शांत, स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त वातावरण में देश-विदेश से आने वाले मरीज विश्वस्तरीय नेत्र उपचार किफायती लागत पर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वे उपचार के दौरान हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन का भी आनंद उठा सकते हैं।महाजन ने विश्वास जताया कि यदि सरकार, चिकित्सा संस्थान, निजी अस्पताल और समाज मिलकर इस दिशा में कार्य करें तो हिमाचल को वैश्विक नेत्र चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने का सपना जल्द साकार हो सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर