बारिश बनी जानलेवा: औट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत, मणिकर्ण जा रहा था परिवार

 बारिश बनी जानलेवा: औट में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत, मणिकर्ण जा रहा था परिवार


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी जिले के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नालागढ़ निवासी 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह हादसा संदली मोड़ स्थित शनि मंदिर के समीप उस समय हुआ, जब महिला अपने बच्चे को शौच कराने के लिए वाहन से नीचे उतरी थी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर लुढ़ककर आया और सीधे उसके सिर पर जा लगा।

मृतका की पहचान सुखबीर कौर (38) निवासी नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। वह अपने पति जसविंदर सिंह और बच्चे के साथ कार में नालागढ़ से मणिकर्ण की ओर जा रही थीं। रास्ते में संदली मोड़ के पास वाहन रोकने के बाद जैसे ही वह बच्चे को लेकर नीचे उतरीं, अचानक हुए पत्थर गिरने की घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

हादसे के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल सुखबीर कौर को तुरंत नगवाई अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेज दिया गया है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच आरंभ कर दी है।

इधर, लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी जिले में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार जिले में 28 सड़कें बंद हैं, जबकि 198 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। संबंधित विभाग सड़कें बहाल करने और बिजली व्यवस्था सामान्य करने में जुटे हुए हैं।

वहीं, लगातार बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर