जसूर में 223 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 जसूर में 223 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर जिला पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत रविवार को नूरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन युवकों को 223 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को दोपहर 1:40 बजे शास्त्री आईटीआई जसूर के पास जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर गश्त के दौरान तीन संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 223 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम (19) पुत्र रमन कुमार निवासी गांव थेर, डाकघर गुरचल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, गगनदीप सिंह (25) पुत्र लाडा राम निवासी गांव राजपुरा, डाकघर नानोवाल जिंदर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) तथा सुखदीप सिंह (23) पुत्र अशोक राज निवासी गांव फेरोचिची, डाकघर नानोवाल जिंदर, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। उनके विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था तथा इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ