देव ब्राड़ता के मेले को मिला ₹ 52 हजार का सहयोग,

 देव ब्राड़ता के मेले को मिला ₹ 52  हजार का सहयोग,


चंद्रमोहन बोले लोक संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण सबकी जिम्मेदारी


अजय सूर्या सरकाघाट मंडी


 देव ब्राड़ता स्थित कामेश्वर धाम में आयोजित महादंगल एवं पारंपरिक मेले के सफल आयोजन के उपरांत मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक चन्द्रमोहन शर्मा द्वारा मेले एवं क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए दिए गए सहयोग की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

चन्द्रमोहन शर्मा ने महादंगल एवं मेले के आयोजन के लिए ₹41,000 तथा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रोत्साहन हेतु ₹11,000 की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराएं और पारंपरिक मेले हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और युवाओं का अपनी संस्कृति से जुड़ाव भी बढ़ता है।

मेले के समापन अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के प्रमुख समाजसेवी चन्द्रमोहन शर्मा ने कहा कि देव ब्राड़ता की जनता उनका परिवार है और क्षेत्र के विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों तथा जनहित के कार्यों में उनका सहयोग भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने मंदिर कमेटी, मेला आयोजन समिति, पंचायत प्रतिनिधियों, मातृशक्ति, युवा मंडलों तथा सभी सहयोगियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग और सामूहिक भागीदारी से ही हमारी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रह सकती है।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान अम्बका राम, उपप्रधान राकेश पालसरा, बीडीसी सदस्य शांता कुमारी एवं अशोक कुमार, मंदिर कमेटी के पदाधिकारी हिम्मत राम, अशोक पालसरा, पूर्व प्रधान योगराज, राजपाल, विकास पालसरा, अनिल पालसरा, कमलेश राणा, प्रवीण कुमार, एसएमसी प्रधान संजय कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ