पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत दवा विक्रेताओं एवं केमिस्ट दुकानों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान

 पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत दवा विक्रेताओं एवं केमिस्ट दुकानों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान


नूरपुर : विनय महाजन /

 पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में फार्मास्युटिकल रिटेलर्स/केमिस्ट की दुकानों की सघन और व्यापक चेकिंग के लिए एक विशेष राज्य-स्तरीय अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में एनडीपीएस अधिनियम और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना था।

पुलिस जिला नूरपुर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी प्रमुख बाजारों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर और दवा विक्रेताओं के रिकॉर्ड, लाइसेंस और दवाइयों के स्टॉक का पुलिस टीमों एवं स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा गहन निरीक्षण किया गया।

चेकिंग के दौरान दवा विक्रेताओं के वैध ड्रग लाइसेंस, दवाइयों के क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड, प्रतिबंधित/शेड्यूल दवाओं के स्टॉक और एक्सपायरी डेट की बारीकी से जांच की गई।सभी केमिस्ट और फार्मासिस्टों को सख्त हिदायत दी गई कि वे बिना वैध डॉक्टर पर्ची के कोई भी प्रतिबंधित या नशीली दवा न बेचें। साथ ही, उन्हें अपने स्टॉक और बिक्री के रिकॉर्ड को पूरी तरह से अपडेटेड और पारदर्शी रखने के निर्देश दिए गए।

 पुलिस जिला नूरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर चले इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी दुकान से कोई भी नशीली दवा, प्रतिबंधित पदार्थ, साइकोट्रोपिक पदार्थ या अन्य संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है। सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य पाई गई l यह जानकारी एक प्रेस नोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी सी वर्मा नूरपुर ने दी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये