ग्राम पंचायत बतराहन ने लिया चिट्टा मुक्त पंचायत का संकल्प, नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली फतेहपुर बलजीत ठाकुर

 ग्राम पंचायत बतराहन ने लिया चिट्टा मुक्त पंचायत का संकल्प, नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली


फतेहपुर बलजीत ठाकुर

बतराहन, 26 जून। उपायुक्त महोदया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्राम पंचायत बतराहन में नशा निवारण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक चर्चा की।

बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने “चिट्टा मुक्त ग्राम पंचायत बतराहन” बनाने की शपथ ली तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया। इसके उपरांत पंचायत घर से पंजरोड तक एक जागरूकता पैदल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने नशे के कारोबार और सेवन में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो व्यक्ति किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधियों में शामिल हैं, वे समय रहते अपनी आदतों और गतिविधियों में सुधार लाएं। यदि भविष्य में कोई व्यक्ति नशे के कारोबार, खरीद-फरोख्त या सेवन में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस अवसर पर हैड कांस्टेबल विकास पठानिया, कांस्टेबल अरुण कुमार,अध्यापिका पंकज कुमारी,पटबारी रजत, पंचायत सचिव विजय कुमार, पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा, उपप्रधान मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य आशा राणा, रणजीत ठाकुर, सुभाष चंद, नीलम तथा मीनाक्षी सहित पंचायत के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पंचायत प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बतराहन को नशामुक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। युवाओं को खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रह सकें। उन्होंने पंचायत के सभी नागरिकों से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने और नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

बैठक का समापन नशामुक्त समाज, सुरक्षित युवा पीढ़ी और चिट्टा मुक्त ग्राम पंचायत बतराहन के संकल्प के साथ हुआ।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ