खांदला पंचायत में गूंजा नशा मुक्त पंचायत का संदेश, विशेष ग्रामसभा में दिलाई शपथ

 खांदला पंचायत में गूंजा नशा मुक्त पंचायत का संदेश, विशेष ग्रामसभा में दिलाई शपथ


नेरचौक : अजय सूर्या /

 प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत ग्राम पंचायत खांदला में शुक्रवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में पंचायत प्रधान अनीता कुमारी, उपप्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को चिट्टा सहित सभी प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।


इस अवसर पर पंचायत प्रधान अनीता कुमारी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास से करनी होगी। यदि आज नशे पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाली पीढ़ियां गंभीर संकट का सामना करेंगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि नशा मुक्त पंचायत बनाने के लिए एकजुट होकर सरकार के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस