विद्यालयों में मानसून से पहले राशन आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं : अश्वनी कुमार

 विद्यालयों में मानसून से पहले राशन आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं : अश्वनी कुमार    


अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएम पोषण योजना की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
   अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए पीएम पोषण योजना के दिशानिर्देशों पर चार प्रकार के साप्ताहिक मेनू की जानकारी साझा करें।उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्धारित मेनू का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को इन निर्देशों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर, स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए नियमित रूप से जमीनी स्तर पर निगरानी, निरीक्षण और फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा।
   बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कुल्लू के सभी स्कूलों में पीएम पोषण योजना को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है। इससे प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी स्तर के कुल 34,950 छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।
    भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वच्छ रसोई शेड और छात्रों के लिए सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रसोइयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जिला के 991 स्कूलों में न्यूट्रिशन गार्डन स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 764 स्कूलों ने उपलब्ध भूमि पर, 338 स्कूलों ने भूमि के साथ-साथ बर्तनों , गमलों में, और 227 स्कूलों ने विशेष रूप से बर्तनों और गमलों में न्यूट्रिशन गार्डन तैयार किए हैं। वर्तमान में 8 स्कूलों में कार्य प्रगति पर है। इस पहल के तहत पूरे जिले में स्कूल परिसरों के भीतर लगभग 8 बीघा भूमि का उपयोग किया गया है।
    स्थानीय समुदायों और स्कूल प्रबंधन समितियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 'तिथि भोजन' योजना को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। इस तिमाही के दौरान जिला के 11 स्कूलों में 'तिथि भोजन दिवस' मनाया गया जिसमें कोई भी व्यक्ति विद्यालयों के लिए मध्याह्न भोजन प्रायोजित कर सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने समुदायों को बच्चों के भोजन के लिए ताजे फल और सब्जियां स्वैच्छिक रूप से दान करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने कुल्लू के विभिन्न ब्लॉकों के लिए बजट आबंटन की विस्तृत जानकारी  दी।
   बैठक की कार्यवाही का संचालन उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल सुनील दत ठाकुर ने किया। बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा देसराज डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर