मंडी नगर निगम में तीसरी बार भाजपा के महापौर और उप महापौर बनना कार्यकर्ताओं की जीत : जयराम ठाकुर

मंडी नगर निगम में तीसरी बार भाजपा के महापौर और उप महापौर बनना कार्यकर्ताओं की जीत : जयराम ठाकुर


मंडी : अजय सूर्या /

मंडी में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, कहा, सरकार ने पहले तो चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया और अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे जीते हुए जनप्रतिनिधियों को शपथ लेने से रोक रहे हैं, जो पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ और दुर्भावनापूर्ण 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के बाद पत्रकारवार्ता में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने पहले तो चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया और अब जब परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो वे जीते हुए जनप्रतिनिधियों को शपथ लेने से रोक रहे हैं, जो पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार दबाव डालकर जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने की हरसंभव कोशिश कर रही है लेकिन हमारी विचारधारा के जीते हुए पार्षदों की एकजुटता के आगे उनकी एक नहीं चल रही है। धर्मशाला और सोलन में आज कांग्रेस के सदन से भाग जाने वाला के कारण कोरम पूरे नहीं हुए लेकिन मंडी में हमारा कोरम पूरा हुआ और हमारी जीत पक्की हुई। 


मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए अधिकारियों द्वारा दिए गए नामांकन पत्र से प्रस्तावक का फॉर्म ही गायब था। भाजपा की कड़ी आपत्ति और अन्य निगमों के फॉर्म दिखाने के बाद अधिकारियों ने अपनी गलती मानी और नया फॉर्म उपलब्ध कराया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणाम अनुकूल न होने के कारण कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को टालने का प्रयास कर रही थी। मंडी नगर निगम में दोबारा भाजपा का कब्जा होने पर उन्होंने जनता का आभार जताया और पार्षदों को बधाई दी।



उन्होंने मंडी नगर निगम में सुमन ठाकुर को महापौर तथा जितेंद्र कुमार को उपमहापौर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने कुशल नेतृत्व, जनसेवा और समर्पण से शहर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगे । 


जयराम ठाकुर ने याद दिलाया कि मंडी नगर निगम का निर्माण भाजपा के कार्यकाल में हुआ था और तब से लेकर अब तक लगातार तीसरी बार यहां भाजपा का ही मेयर और डिप्टी मेयर बनना यह साफ दर्शाता है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जमीन से जुड़ी पार्टी है और जनता ने अपना स्पष्ट जनादेश भाजपा के पक्ष में सुनाया है। उन्होंने मंडी नगर निगम में इस शानदार प्रदर्शन के लिए स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और द्रंग के विधायक पूर्ण चंद का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने चुनाव में एकजुटता दिखाकर पार्टी के निर्णय को मजबूत किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से ही यह ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित हुई है और अब उनकी उम्मीदों के अनुरूप ही समर्पित जनप्रतिनिधियों को जनता की सेवा का मौका मिला है, जिससे सभी पार्षद मिलकर शहर के विकास के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को सर्वसम्मति से सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य का भी विशेष धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये