पालमपुर नगर निगम में 'दो विधान' क्यों? पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने उठाए सवाल

पालमपुर नगर निगम में 'दो विधान' क्यों? पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने उठाए सवाल


 मोदी  ने एक देश एक विधान जम्मू - कश्मीर में तो लागू करवा दिया मगर पालमपुर नगर निगम में ये दो विधान कैसे :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

      यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा पालमपुर के नगर निगम के दायरे ये दो विधान कैसे !

            पूर्व विधायक ने कहा यह सर्वविदित है अमेरिका , इजराइल- इरान युद्ध के चलते एल पी जी की भारी किल्लत के कारण विभाग ने नियम जड़ दिया कि अव शहरी क्षेत्र में गैस सिलेंडर 25 दिन के बाद ओर देहाती इलाके में 45 दिन के बाद भरे जाएंगे ।

            पूर्व विधायक ने हैरानगी प्रकट करते हुए कहा पालमपुर में दोबारा नगर निगम के चुनाव हो गये । आज विधिवत दोबारा नव निर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत मेयर व डिप्टी मेयर का निर्वाचन भी हो गया ।

     पूर्व विधायक ने कहा इतने लम्बे अन्तराल के बाद भी विभाग ने इस कार्यवाही को अमल में लाना उचित नहीं समझा कि घुघर स्थित एस एस वी चोक पर सिविल सप्लाई गैस एजेंसी के दायरे में नगर निगम के कोन कोन से वार्ड आते है।  

          उन्होंने कहा हर जगह सरकार का यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है। पूर्व विधायक ने निदेशक एवं जिला नियंत्रक , खाध आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले से कहा है कि इस तरह जो विभाग की कथित कार्यप्रणाली के चलते जो उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

        उसके दृष्टि गत अविलम्ब नगर निगम ओर देहाती क्षेत्र को परिभाषित करते हुए जिस तरह कुछ ही दूरी पर सेवारत पालम गैस एजेंसी 25 दिनों के वाद नगर निगम के एरिये में गैस सिलेंडर वितरण करी है। उसी तरह तुरन्त प्रभाव से यहाँ भी यह कार्यवाही अमल में लाई जाए । कुल मिलाकर एक ही नगर निगम के दायरे में यह दो विधान बिलकुल स्वीकार्य नहीं ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान