*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मोहल में जागरूकता शिविर आयोजित*

 
*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मोहल में जागरूकता शिविर आयोजित* 

 *85 लोगों ने लिया भाग, उपचार प्राप्त लाभार्थियों द्वारा निर्मित उत्पाद भी वितरित किए गए* 

कुल्लू, 25 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर एडिक्ट्स (आईआरसीए-मेल), मोहल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मोहल में "मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष जागरूकता एवं संवेदनशीलता शिविर" का आयोजन किया गया। 
    शिविर का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू गिरधारी लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं रहती बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के अधिवक्ता डी.आर. भारद्वाज ने नशीले पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी दी। वहीं पुलिस थाना भुंतर के एएसआई डोला राम ने नशे के विरुद्ध पुलिस विभाग की कार्रवाई और जनसहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़ी सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
   एटीएफ भुंतर के मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता आकाश ठाकुर ने नशा प्रभावित व्यक्तियों के उपचार, परामर्श, पुनर्वास और पुनर्स्थापन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार और परिवार के सहयोग से नशा प्रभावित व्यक्ति सामान्य जीवन में लौट सकते हैं।
     पीपल फॉर हिमालयन डेवलपमेंट (पीएचडी) की प्रतिनिधि ललिता वाल्डिया ने युवाओं को नशे से दूर रखने तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
    शिविर में नशे के दुष्प्रभावों, रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से संबंधित जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में लगभग 85 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपचार प्राप्त लाभार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का वितरण भी किया गया, जिससे उनके पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता के प्रयासों को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ